नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । दीवाली के चलते बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस बंद कर दिया था। दिवाली पर्व बीतते ही फिर से मेंटेनेंस का दौर शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को साकेतनगर, अलकापुरी-देवकी नगर समेत 40 इलाकों में चार से छह घंटे तक बिजली कटौती होगी।
इन इलाकों में रखरखाव
- सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक सीआई कॉलोनी, जहांगीराबाद बाजार, फक्करखाना, यूनानीशफा खाना, बापू कॉलोनी, कुम्हारपुरा, अहीरपुरा।
- सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक साकेत नगर, अलकापुरी, बीडीए कॉम्पलेक्स।
- सुबह 10 से शाम चार बजे तक देवकी नगर, पन्ना नगर, विवेकानंद कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर, कमला नगर, जैन कॉलोनी, गैस राहत कॉलोनी, सिल्वर स्टेट।
- सुबह 10 से शाम चार बजे तक अहिंसा विहार, वर्धमान ग्रीन सिटी, झील नगर, गीत बंगलो, भवानी धाम फेस-दो, भवानी धाम, संजय नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, प्रिंस कॉलोनी, प्रभु नगर, नियामतपुरा।
- सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक नरेला, हनुमंत ग्राम-2।
- सुबह 11 से शाम चार बजे तक भैंसाखेड़ी, मंडी बैरागढ़, फिरदोश नगर, गौतम नगर, शीतल नगर, संत कुंवर राम कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।