• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के 35 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती: बागसेवनिया, ऐशबाग और रचना नगर में 6 घंटे तक नहीं होगी सप्लाई

बाग सेवनिया, जाटखेड़ी, पंजाबी बाग, ऐशबाग, रचना नगर, बर्रई, राजीव कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

By naman MishraEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 09:41:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 09:41:48 PM (IST)
भोपाल के 35 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती: बागसेवनिया, ऐशबाग और रचना नगर में 6 घंटे तक नहीं होगी सप्लाई
प्रतीकात्मक।

HighLights

  1. भोपाल के करीब 35 इलाकों में बिजली कटौती
  2. 30 मिनट से छह घंटे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी
  3. सबसे लंबी कटौती सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के करीब 35 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी द्वारा इन क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 30 मिनट से लेकर छह घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले से निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान परेशानी न हो।

इन क्षेत्रों में इस समय बंद रहेगी बिजली

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक:

बाग सेवनिया, उत्सव परिसर, लक्ष्मी परिसर, जाटखेड़ी, प्रताप नगर और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक:

यूनिहोम्स कॉलोनी और आसपास के इलाके।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक:

विवेकानंद कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर, पन्ना नगर, पंजाबी बाग, गुरुनानक पुरा, बाग फरहत अफजा, ऐशबाग, जनता क्वार्टर, चाणक्यपुरी, ओल्ड मिनाल, दुर्गेश विहार, जेके रोड और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 11 से 11:30 बजे तक:

रापड़िया और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक:

कैलाश नगर, रचना नगर और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक:

छावनी रोड, फकीरपुरा, आजाद मार्केट, जुमेराती गेट, कायस्थपुरा, गुर्जरपुरा, ओल्ड कबाड़खाना, इतवारा रोड, ललवानी प्रेस रोड और आसपास के क्षेत्र।

दोपहर 12 से 1 बजे तक:

कस्तूरी होम कॉलोनी, बर्रई और आसपास के क्षेत्र।

दोपहर 1 से 2 बजे तक:

ग्रीन मीडोज कॉलोनी, रिदम पार्क और आसपास के क्षेत्र।

यह भी पढ़ें- बिजली का बिल नहीं भरा तो कैंसिल होगा बंदूक का लाइसेंस; रायसेन में बकायादारों को 7 दिन का नोटिस, 6,500 बंदूकधारी रडार पर

जरूरी काम पहले निपटा लें

मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहने से घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ता पानी भरने, मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने और बिजली से जुड़े अन्य जरूरी काम कटौती शुरू होने से पहले कर लें।