नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बिजली विभाग की ओर से शनिवार को शहर के 15 क्षेत्रों में विभागीय कार्य किए जाएंगे। इसके लिए क्षेत्रवार समय निर्धारित किया गया है।
इन इलाकों में कटौती
-सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक स्काउट एंड गाइड कॉलोनी, साइंस सेंटर, हसनात नगर, प्रताप नगर, गांधी नगर, एमएलबी कॉलेज, पॉलिटेक्निक, क्रिस्प, राष्ट्रीय अभिलेखागार, प्रोफेसर कॉलोनी, सिविल लाइंस, किलोल पार्क, धोबीघाट, गर्ल्स हास्टल, अहाता रुस्तम खां, आकाशवाणी कॉलोनी, पुराना पीएचक्यू, रुस्तम परिसर और लाल परेड क्षेत्र में काम होगा।
- वहीं, सेमरा, खेजड़ा, भानपुर, कोलुआ, दमखेड़ा, खुशालीपुरा, चंबल कॉलोनी, गोविंदपुरा कार्यालय परिसर, बिजली नगर कॉलोनी, गोविंदपुरा मार्केट, गोविंद गार्डन कॉलोनी, गोविंदपुरा मुख्य बाजार, न्यू सुभाष नगर, अर्जुन नगर, वरेण्यम मोटर्स, अशोक नगर, पंजाबी बाग, गुरुनानकपुरा, सुरजीत ऑटो, ओम ऑटो, बाग फरहत अफजा, ऐशबाग और जनता क्वार्टर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विभागीय कार्य किए जाएंगे।
जाट क्षेत्र, कैंप नंबर 12, सत्यम नगर, मथाई नगर, नंदा नगर, छावनी रोड, मस्जिद बज्जोदियान, फकीरपुरा, मंगलवारा, आजाद मार्केट, गल्ला बाजार, जुमेराती गेट, कायस्थपुरा, गुजरपुरा और पुराना कबाड़खाना क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काम होगा।
11 बजे से यहां होगा काम
इसके अलावा नगर निगम बर्रई, सीएम राइज स्कूल बर्रई, कस्तूरी होम्स, फेलिसिटी, कटारा पुलिस स्टेशन, बालाजी वेयरहाउस, आइओसीएल पेट्रोल पंप और स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक काम होगा।
वाल्मी, एक्सीलेंस कॉलेज, यशोदा विहार, श्रीकृष्ण फ्रेंड्स कॉलोनी, परिका, भोज ओपन यूनिवर्सिटी और अमलतास फेज-3 में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक, जबकि रीगल होम्स, रजौरा फार्म्स, बंगाली कॉलोनी, सताक्षी गार्डन, पूर्वांचल फेज-2, शिवलोक फेज-6 और श्रीराम परिसर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक विभागीय कार्य निर्धारित हैं।