
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के कई प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में सोमवार को 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सब-स्टेशनों और लाइनों के आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) का कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते अलग-अलग फीडरों से सुबह 10 बजे से सप्लाई बंद रखी जाएगी।
बिजली कंपनी ने रहवासियों से अपील की है कि वे पेयजल आपूर्ति, पानी की टंकी भरने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चार्जिंग जैसे आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक (4 घंटे)
अशोका गार्डन, अशोक विहार, अशोक सम्राट, दशहरा मैदान, अंत्योदय नगर, दुर्गा मंदिर, नगर निगम कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र।
यह भी पढ़ें- भोपाल के 5-स्टार होटल मेरियट की लिफ्ट में फंसी IAS अफसर की पत्नी: 20 मिनट चला रेस्क्यू, निगम ने 3 लिफ्टें कीं सील
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक (6 घंटे)
- हथाईखेड़ा व आनंद नगर क्षेत्र: सिद्धार्थ लेक सिटी कॉलोनी, हथाईखेड़ा, हथाईखेड़ा मरघट, ऋषिपुरम, आइवीआरआई कॉलोनी, हथाईखेड़ा चर्च, कॉरपोरेट कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, प्रेस कॉलोनी व आसपास।
- गल्ला मंडी व सीआई कॉलोनी क्षेत्र: सीआई कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, स्लाटर हाउस, गल्ला मंडी, हम्माल कॉलोनी, जोगीपुरा, नीम रोड व आसपास।
- पुराना शहर व मोहल्ला क्षेत्र: जोगीपुरा, अहीर मोहल्ला, महावीरपुरा, मटामोहल्ला, कोलीपुरा, बढ़ईपुरा, बाल्मीकि मोहल्ला, श्रमदान रोड, पटरा धोबी घाट, रस्सीपुरा व आसपास।
-नीरज नगर व प्रियदर्शिनी प्लाजा क्षेत्र: प्रियदर्शिनी प्लाजा, गुरुकुलम, नीरज नगर, कृष्णा कॉलोनी, नरेंद्र नगर, शिव्बावाला क्षेत्र व नजदीकी इलाके।