
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : कोलार स्थित सर्वधर्म, दामखेड़ा-बरखेड़ा पठानी समेत शहर के विभिन्न 50 इलाकों में आज दो से सात घंटे तक बिजली कटौती होगी। प्रभावित इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का काम किया जाना है।
इसके चलते सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बरखेड़ा पठानी, कृष्णा कालोनी, मजदूर विकास कालोनी। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक यशोदा विहार, श्रीकृष्णा फ्रेंड्स कालोनी, अमलतास फेस-तीन। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक सर्वधर्म ए-बी सेक्टर, दामखेड़ा, सांई हिल्स, चिनार ड्रीम सिटी।
सुबह 10 से शाम चार बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर, अनंतपुर कोकता, गीत मोहिनी, इसरो कालोनी, तिरुपति अभिनव होम्स, काकड़ा अभिनव होम्स, सागर सिल्वर स्प्रिंग, देवकी नगर, पन्ना नगर, कमल नगर, जैन कालोनी, गैस राहत कालोनी, ओम नगर, सावन नगर, हलालपुरा बस स्टैंड, बैरागढ़ रोड। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक एलेक्सर गार्डन कालोनी, सिग्मा ग्रीन कालोनी, कम्फर्ट हाइट्स कालोनी, बड़वई, नाइश स्पेश कालोनी, न्यू कोहेफिजा, आईनाक्स कालोनी। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक इस्लामपुरा, भोईपुरा, बैंड मास्टर चौराहा, भगवानी सहाय रोड, भोपाल टाकीज चौराहा, शाहजहांनाबाद।
यह भी पढ़ें- MP में UPSC और MPPSC की भी फ्री कोचिंग, हिंदी ग्रंथ अकादमी की बैठक में मंत्री परमार का ऐलान
सुबह 10.30 से शाम चार बजे तक वर्धमान कालोनी। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कालोनी, टीला जमालपुरा, हाउसिंग बोर्ड कालोनी टीला, पलकमती पार्क, कोटरा, बिजासन नगर। दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे तक हर्षवर्धन नगर, पंचशील नगर समेत आसपास इलाकों में बिजली गुल रहेगी।