नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के कई इलाकों में रविवार को दो से छह घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही है।
इन इलाकों पर असर
सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक: दानिश हिल्स टाउनशिप, सागर ग्रीन हिल्स, अमरनाथ कॉलोनी, सर्वोत्तम डी सेक्टर, साईंनाथ कॉलोनी व आसपास।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: चंबल, गोविंदपुरा कार्यालय परिसर, कंप्लीट बिजली नगर कॉलोनी व आसपास।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: आईटी पार्क व आसपास।
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक: अरेरा हिल्स, लॉ चैंबर क्षेत्र व आसपास।
सुबह 11 से शाम 5 बजे तक: आदित्य एवेन्यू, सुविधा विहार, सूरज नगर व आसपास।
12 से 5 बजे तक कटौती
दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक: ग्वाल मोहल्ला, कठपुतली मोहल्ला, 24 क्वार्टर, रोशनपुरा झुग्गी बस्ती, मालवीय नगर व आसपास।
दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक: यादवपुरा, राजभवन नंबर-1 क्षेत्र व आसपास।
दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक: इनायतपुर, किड्जी स्कूल, सेमरी, इमलिया, देहरीकला, सूर्या नगर, अमरावत व आसपास।
दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक: हबीबगंज स्टेशन, जीआरपी कॉलोनी, एचआईजी क्वार्टर, शांति नगर, सात नंबर मार्केट व आसपास।