MP Lokayukta: चित्रकूट नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और तत्कालीन CMO के खिलाफ अभियोजन की तैयारी
विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त ने चित्रकूट नगर पंचायत के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक कुमार साहू और तत्कालीन सीएमओ भोला सिंह सेंगर के विरुद्ध अभियोजन की तैयारी की है।
Publish Date: Wed, 18 Nov 2026 03:00:13 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Nov 2026 03:00:13 PM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- दो अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए लोकायुक्त की तैयारी
- प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अभियोजन स्वीकृति मांगी
- भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त ने चित्रकूट नगर पंचायत के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक कुमार साहू और तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) भोला सिंह सेंगर के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोप में दर्ज मामले में अभियोजन की तैयारी की है।
इसके लिए डीआईजी लोकायुक्त मनोज कुमार सिंह ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अभियोजन की स्वीकृति मांगी है।
भ्रष्टाचार के मामले में केस
दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के साथ धोखाधड़ी, दस्तावेजों की कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराओं में अपराध प्रमाणित पाए जाने का उल्लेख विशेष पुलिस प्रतिवेदन में किया गया है।
इनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 और भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120-बी के तहत दंडनीय अपराध का उल्लेख किया गया है।