• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्य प्रदेश में पुलिस समेत 6 विभागों में अग्निवीरों का कोटा 20% करने की तैयारी, जल्द बनेगा नया ड्राफ्ट

मध्य प्रदेश में अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार अब पुलिस और अन्य वर्दीधारी सेवाओं में अग्निवीरों का आरक्षण 10% से बढ़ाक...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 09:39:05 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 09:51:41 AM (IST)
मध्य प्रदेश में पुलिस समेत 6 विभागों में अग्निवीरों का कोटा 20% करने की तैयारी, जल्द बनेगा नया ड्राफ्ट
मध्य प्रदेश में पुलिस समेत 6 विभागों में अग्निवीरों का कोटा 20% करने की तैयारी (AI तस्वीर)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में अग्निवीरों को अब 20% आरक्षण देने की तैयारी
  2. पुलिस, वन और जेल विभाग समेत 6 सेवाओं में मिलेगा 20% कोटा
  3. नए सिरे से तैयार होगा ड्राफ्ट, कैबिनेट की मुहर का इंतजार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार अब पुलिस और अन्य वर्दीधारी सेवाओं में अग्निवीरों का आरक्षण 10% से बढ़ाकर 20% करने पर विचार कर रही है। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई हालिया उच्चस्तरीय बैठक में इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इसके पहले सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने केवल 10 फीसदी कोटे का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन अब इस नीति पर नए सिरे से काम शुरू हो गया है।

किन विभागों में लागू होगा यह कोटा?

यह आरक्षण व्यवस्था हॉरिजॉन्टल रूप से लागू की जाएगी, जिसका लाभ हर श्रेणी के अभ्यर्थियों को मिलेगा। इसके तहत आने वाले प्रमुख विभाग हैं।

  • पुलिस विभाग
  • जेल विभाग
  • वन विभाग
  • आबकारी विभाग
  • परिवहन विभाग
  • होमगार्ड

भर्ती की समय-सीमा और तैयारी

अग्निवीरों का पहला बैच दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच अपना 4 साल का कार्यकाल पूरा करेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार जनवरी-फरवरी में नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रही है। सामान्य प्रशासन विभाग अगले 1 से 2 हफ्तों में संशोधित प्रस्ताव तैयार कर लेगा, जिसे सितंबर या अक्टूबर के शुरुआती हफ्ते तक कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- अग्निवीर भर्ती: 1 अक्टूबर से शुरू होगी शारीरिक परीक्षा, शेड्यूल जारी; सागर जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग

20% कोटा लागू होने पर मौजूदा व्यवस्था में संभावित बदलाव

भर्ती का नाम वर्तमान आरक्षण व्यवस्था संभावित नया बदलाव
पुलिस कांस्टेबल

होमगार्ड (15%) तथा पूर्व सैनिक (10%)

मौजूदा कोटे में कटौती होगी

जेल प्रहरी

होमगार्ड (30%)

होमगार्ड कोटा घटकर 10% तक सीमित हो सकता है

वनरक्षक

होमगार्ड (30%)

होमगार्ड कोटा घटकर 10% तक रह जाएगा

सशस्त्र पुलिस एवं आबकारी

होमगार्ड व पूर्व सैनिक

मौजूदा कोटे में कमी की जाएगी