• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' गाने वाले सुनील लोधी के लिए आगे आईं 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर, CM मोहन यादव से भी मिला है सपोर्ट

बहुचर्चित हिंदी फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर दृष्टिबाधित बुंदेली लोक गायक सुनील लोधी के इलाज के लिए आगे आई हैं। पिछली मुलाकात में सीएम ...और पढ़ें

By Surendra rajputEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 09:09:20 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 09:09:20 AM (IST)
'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' गाने वाले सुनील लोधी के लिए आगे आईं 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर, CM मोहन यादव से भी मिला है सपोर्ट
'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' गाने वाले सुनील लोधी के लिए आगे आईं 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर

HighLights

  1. लोक गायक सुनील लोधी की आंखों में जगी उम्मीद की किरण, मुंबई में होगी जांच
  2. 'हनुमान अंश' की निर्माता अनुप्रिया नागर सुनील लोधी के इलाज के लिए आईं आगे
  3. सुनील लोधी के मुंबई पहुंचने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी आंखों की जांच करेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। बहुचर्चित फिल्म- हनुमान अंश में मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान... गीत से चर्चा में आए दृष्टिबाधित बुंदेली लोक गायक सुनील लोधी के ठेठ ग्रामीण सुरों ने देश भर में नई पहचान स्थापित कर दी है। अब उनकी इसी पहचान ने आंखों में रोशनी की उम्मीद भी बढ़ा दी है। बहुचर्चित हिंदी फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर उनके इलाज के लिए आगे आई हैं।

सीएम मोहन यादव भी दे चुके हैं मदद का भरोसा

पिछली मुलाकात में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सुनील को इलाज में पूरी मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दे चुके हैं। मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी सुनील की ओर से बताया गया कि फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने उनके लिए मुंबई के एक नेत्र रोग विशेषज्ञ का अपाइंटमेंट लिया है।


विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे सुनील लोधी की आंखों की जांच

मुंबई पहुंचने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी आंखों की जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही यह पता चल पाएगा कि उनकी दृष्टि में सुधार की कितनी संभावना है और उनके लिए कौन-से उपचार विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘सड़क से उठाकर स्टार बना दिया, यह हनुमान जी की कृपा है’...हनुमान अंश के इस एक्टर ने शेयर की अपनी स्ट्रगल स्टोरी

बचपन से ही दृष्टिबाधित सुनील ने अपनी कमजोरी को अपनी गायकी के रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया। उन्होंने बुंदेली लोक गायकी को अपनी पहचान बनाया। नीम करौली बाबा पर बनी हनुमान अंश फिल्म में उनकी आवाज में गाया गया भजन बेहद लोकप्रिय हो रहा है। गायन की ठेठ बुंदेली शैली ने उनको खास पहचान दिलाई।