• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में पुलिस का 'मुखबिर' ही निकला प्रोफेसर से लूट का मास्टरमाइंड, 500 CCTV खंगालकर हुई गिरफ्तारी

सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में प्रोफेसर के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने लूट के मामले में एक मुखबिर और उसके सा...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 08:17:16 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 08:17:16 PM (IST)
भोपाल में पुलिस का 'मुखबिर' ही निकला प्रोफेसर से लूट का मास्टरमाइंड, 500 CCTV खंगालकर हुई गिरफ्तारी
प्रोफेसर से लूट मामले में पुलिस मुखबिर व उसका साथी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में प्रोफेसर के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने लूट के मामले में एक मुखबिर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। डेढ़ महीने की कड़ी मशक्कत और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपितों तक पहुंचने में कामयाब रही। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से प्रोफेसर की लूटी गई बाइक, लैपटॉप और मोबाइल समेत करीब सवा तीन लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।

पुलिस से नजदीकी का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम

सूखीसेवनिया पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपितों की पहचान शैलेंद्र उर्फ इल्लू (22) और अमन मीना (19) (दोनों निवासी पुराना शिवनगर, आनंद नगर, पिपलानी) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि एक आरोपित पुलिस के लिए मुखबरी करता था। खाकी के नजदीकी संपर्क और सूचना तंत्र की समझ होने के कारण उसे लगता था कि उस पर कभी शक नहीं जाएगा। इसी बेखौफ अंदाज में वह अपने साथी के साथ मिलकर नशे की लत पूरी करने के लिए राहगीरों को निशाना बनाता था।


सुनसान इलाके में ले जाकर की मारपीट और डकैती

घटना 14 अगस्त की रात करीब 11 बजे की है, जब डॉ. हेमराज जाटव अपनी बाइक से जा रहे थे। भारत पेट्रोल पंप के पास दो युवकों ने लिफ्ट मांगी। फिर बाइक चलाने के बहाने प्रोफेसर को बीच में बैठाकर भानपुर चौराहा होते हुए कोकता के सुनसान इलाके में ले गए। वहां मारपीट कर उनकी मोटरसाइकिल, लैपटॉप और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

500 सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को मिली सफलता

घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय के निर्देशन में थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने पिपलानी से लेकर कोकता तक के करीब 500 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कड़ियों से कड़ियां जोड़ते हुए और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आखिरकार आरोपितों तक पहुंच गई।

सवा तीन लाख का सामान और 5 अन्य मोबाइल जब्त

पुलिस टीम (एसआई आरसी मीना, हेड कांस्टेबल खेमेन्द्र सोलंकी, योगेश भावसार, नरोत्तम लोधी, हेमराज सिंह, आरक्षक रवि, समित व गजानंद) ने आरोपियों की निशानदेही पर प्रोफेसर का लूटा गया सामान और 5 अन्य मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 'पुष्पा' स्टाइल में चंदन की तस्करी! स्वर्ण जयंती पार्क में कट रहे पेड़, कलियासोत नदी के रास्ते हो रही सप्लाई