स्वामित्व योजना में सुस्त रफ्तार: भोपाल जिले में अब तक सिर्फ 11% रजिस्ट्रियां, 37 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ मिलना बाकी
योजना के तहत बैरसिया के 250 गांवों में 23,440 रजिस्ट्रियां होनी हैं, जिनमें से 2,494 पूरी हो चुकी हैं। हुजूर में 2,203 और कोलार में 95 रजिस्ट्रियां हुई हैं।
Publish Date: Wed, 28 Oct 2026 09:14:05 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 Oct 2026 09:14:05 AM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- 432 गांवों में 42,086 लोगों को लाभ दिया जाना है
- अब तक 4,792 रजिस्ट्रियां हुई हैं, 37,294 बाकी हैं
- अब प्रतिदिन करीब 495 रजिस्ट्रियां दर्ज की जा रही हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। जिले में स्वामित्व योजना के तहत 432 गांवों में करीब 42 हजार 86 लोगों को लाभ दिया जाना है, जिसके लिए पटवारी रजिस्ट्री का काम कर रहे हैं। अब तक करीब 11 प्रतिशत रजिस्ट्रियां हो सकी हैं। जानकारी के अनुसार जिले की कोलार, बैरसिया और हुजूर तहसील के 432 गांवों में जिस जगह पर मकान बने हुए हैं, उसी जगह की रजिस्ट्री कर स्वामित्व सौंपा जा रहा है।
रोजाना करीब 500 रजिस्ट्रियां
पटवारियों ने अब तक चार हजार 792 रजिस्ट्री कर दी हैं, जबकि 37 हजार 294 को लाभ दिया जना बाकी है। प्रतिदिन करीब 495 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई हैं, यह रफ्तार नवरात्र खत्म होने के बाद बढ़ी है।
बता दें कि शुरुआत में पटवारियों ने निष्पादक बनाए जाने के चलते विरोध किया था, लेकिन बाद में शासन से बातचीत होने के बाद उन्होंने रजिस्ट्री का काम शुरू कर दिया था। जिसके बाद से लगातार योजना के तहत रजिस्ट्री की जा रही हैं।
बैरसिया के साथ कोलार में पिछड़ा काम
बैरसिया में रिकार्ड 2,494 रजिस्ट्री कोलार के 18 गांव में 1870, बैरसिया के 250 गांव में 23 हजार 440 और हुजूर के 164 गांव में 16 हजार 776 रजिस्ट्रियां होनी है। इनमें से अब तक बैरसिया ने रिकार्ड दो हजार 494 रजिस्ट्रियां की हैं, जबकि हुजूर में दो हजार 203 और कोलार में कुल 95 रजिस्ट्रियां हो सकी हैं।