• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में स्वामित्व योजना पर ब्रेक: 'सारा' एप और सर्वर ठप होने से अटकीं रजिस्ट्रियां, अब तक केवल 197 पंजीयन हुए

कोलार, बैरसिया और हुजूर तहसीलों में रजिस्ट्री प्रक्रिया तकनीकी समस्या के कारण अटक गई है। सर्वर और एप चालू होने तक काम शुरू होना मुश्किल है।

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 02:24:26 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 02:24:26 PM (IST)
भोपाल में स्वामित्व योजना पर ब्रेक: 'सारा' एप और सर्वर ठप होने से अटकीं रजिस्ट्रियां, अब तक केवल 197 पंजीयन हुए
सारा एप और सर्वर ठप होने से कोलार, बैरसिया और हुजूर तहसीलों में रजिस्ट्री का काम रुका। फोटो- एआई से तैयार

HighLights

  1. सारा एप और सर्वर ठप होने से काम रुका
  2. 42,086 रजिस्ट्रियों का लक्ष्य, अब तक सिर्फ 197
  3. पटवारी संघ के विरोध के बाद शुरू हुई थी प्रक्रिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी की पंचायतों में ग्रामीणों को भूमि का अधिकार देने के लिए काबिज प्लाटों की रजिस्ट्री देने का काम कुछ दिन पहले ही शुरू किया गया था, लेकिन 'सारा' एप व सर्वर ठप होने से रजिस्ट्री प्रक्रिया अटक गई है। यही कारण है कि अब तक रजिस्ट्री का आंकड़ा 200 पार भी नहीं हो पाया है और काम पूरी तरह से बंद होने से रजिस्ट्री का काम जल्द खत्म होना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

विरोध के बाद शुरू हुआ था काम

बता दें कि स्वामित्व योजना में पटवारियों को निष्पादक बनाया गया था, जिससे मप्र पटवारी संघ के नेतृत्व में पटवारियों ने विरोध शुरू कर दिया था। इसके बाद शासन व संघ के बीच चर्चा होने के बाद रजिस्ट्री का काम शुरू किया गया था।


जानकारी के अनुसार जिले की कोलार, बैरसिया और हुजूर तहसीलों में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री की जा रही है। इसके लिए 432 ग्राम पंचायतों में प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

यह भी पढ़ें- एमपी के पटवारियों को बड़ी राहत, नियमों के तहत काम करने पर नहीं चलेगा कोई केस, सोमवार से शुरू होगी फ्री रजिस्ट्री

ग्रामीण क्षेत्रों में काम रुका

जिले में करीब 42 हजार 86 रजिस्ट्री का लक्ष्य है। कोलार तहसील के 18 गांवों में 1870 प्लाट, बैरसिया के 250 गांवों में 23,440 प्लाट और हुजूर के 164 गांवों में 16,776 प्लाटों की रजिस्ट्री होनी है। इनमें से अब तक सिर्फ 197 रजिस्ट्री हो सकी हैं, जबकि पंजीयन सर्वर व सारा एप ठप होने से काम रुक गया है।

राजस्व अधिकारियों का कहना है कि जब तक सर्वर व एप की समस्या का समाधान नहीं हो जाता है, तब तक रजिस्ट्री का काम शुरू नहीं हो सकेगा।

स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री का काम किया जा रहा है, जल्द ही तकनीकी की समस्या का समाधान करवा लिया जाएगा।- सुमित पांडे, अपर कलेक्टर