• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल: 11 साल से अटका यूनानी कॉलेज के 7 शिक्षकों का प्रमोशन, प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

शासन के आदेश पर कॉलेज ने समिति गठित कर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की और पात्र शिक्षकों को उच्च पद का प्रभार भी सौंपा, लेकिन स्थायी पदोन्नति का आदेश जारी नहीं हुआ।

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 02:46:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 02:46:34 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल: 11 साल से अटका यूनानी कॉलेज के 7 शिक्षकों का प्रमोशन, प्रमुख सचिव को लिखा पत्र
हकीम सैयद जियाउल हसन शासकीय यूनानी कॉलेज, भोपाल। फाइल फोटो

HighLights

  1. हकीम सैयद जियाउल हसन शासकीय यूनानी कॉलेज का मामला
  2. सात शिक्षकों का प्रमोशन वर्ष 2015 से अटका हुआ है
  3. आयुष विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त को लिखा पत्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के हकीम सैयद जियाउल हसन शासकीय यूनानी कॉलेज के शिक्षक की पदोन्नति पिछले 11 साल से अटकी हुई है। सात शिक्षक ने अब सरकार से मदद मांगी है। शिक्षक ने प्रमुख सचिव आयुष विभाग और आयुक्त आयुष विभाग को पत्र लिखा है।

पत्र में कहा है कि पूरे प्रदेश में पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है और कई विभाग में यह पूरी भी हो गई है।

प्रदेश का एकमात्र यूनानी कॉलेज

प्रदेश में सरकारी क्षेत्र का यह अकेला यूनानी कॉलेज है। यहां प्रोफेसर और रीडर के एक-एक पद ही है। इसलिए यह कालेज एकांकी पद की श्रेणी में आता है। पत्र में कहा गया है कि साल 2015 में आयुर्वेद और होम्योपैथी कॉलेज के शिक्षक की पदोन्नति हो गई थी, लेकिन किसी कारण से यूनानी कॉलेज की पदोन्नति नहीं हो पाई थी।


इसके बाद अप्रैल 2025 में शासन के आदेश पर कॉलेज ने नियम से पूरी प्रक्रिया की और समिति बनाकर पात्र शिक्षक को अपने विभाग में ऊंचे पद का प्रभार भी दे दिया है, लेकिन स्थायी पदोन्नति का आदेश अब तक नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- एमपी में 15 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति रद, गृह विभाग ने वापस लिया 13 जुलाई का आदेश, विभागीय जांच के चलते कार्रवाई

इन शिक्षकों का प्रमोशन अटका

जिन सात शिक्षक की पदोन्नति होनी है, उनके डॉ. मेहफूजुर्रहमान, डॉ. कहकशा जाफरी, डॉ. इरशाद अहमद, डॉ. शमीम अंसारी, डॉ. सैयद मोहम्मद अब्बास जैदी, डॉ. मो. आरिफ और डॉ. अबु काशिफ अनवर शामिल हैं।इन शिक्षक ने सरकार से मांग की है कि उनकी पदोन्नति की कार्यवाही जल्द कराई जाए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।