• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में ट्रैक रिपेयर कर रहे रेलकर्मी को टक्कर मारकर गुजरी ट्रेन, 10 फीट दूर गिरकर मौत

सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक रिपेयर कर रहे एक की-मैन को ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। की-मैन जिस ट्रैक को रिपेयर कर रहा था ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 28 Sep 2025 10:47:08 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Sep 2025 10:47:08 PM (IST)
MP में ट्रैक रिपेयर कर रहे रेलकर्मी को टक्कर मारकर गुजरी ट्रेन, 10 फीट दूर गिरकर मौत
MP में ट्रैक रिपेयर कर रहे रेलकर्मी को टक्कर मारकर गुजरी ट्रेन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक रिपेयर कर रहे एक की-मैन को ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। की-मैन जिस ट्रैक को रिपेयर कर रहा था उसके एक तरफ जंगल और दूसरे तरफ खाई थी। अचानक सामने से ट्रेन आई तो वह ट्रैक से सटकर ही खड़ा हो गया था, उसे शायद टक्कर लगने का अंदाजा नहीं था, लेकिन ट्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह करीब दस फीट दूर गड्ढे में जाकर गिरा।

रविवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया

ट्रेन जब गुजर गई तो उसके साथी की-मैन ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। सूखीसेवनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया। एसआइ चिरोंजी लाल यादव के अनुसार 40 वर्षीय अवधेश साहू मूलत: छिंदवाड़ा का रहने वाला था। वर्तमान में वह द्वारका नगर, बजरिया में रहता था और भोपाल रेलवे में बतौर की-मैन पदस्थ था।


ट्रैक रिपेयर कर रहे थे सोनू और अवधेश

शनिवार दोपहर को वह साथी की-मैन सोनू के साथ ट्रैक रिपेयर करने के लिए भदभदा रेलवे स्टेशन के पास गया था। जिस स्थान पर सोनू और अवधेश ट्रैक रिपेयर कर रहे थे, उसके आसपास खड़े होने की कम जगह थी, क्योंकि सोनू के ट्रैक की तरफ जंगल था, वहीं अवधेश के ट्रैक के ठीक सामने एक बड़ा गड्ढा और फिर खाई थी, जिसमें गिरने का डर था।

रेल कर्मी के सिर पर गंभीर चोट लगी थी

दोपहर 2:30 बजे विदिशा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर आई तो अवधेश को ट्रैक से हटने का समय नहीं मिला वह खाई वाली तरफ मुड़कर खड़ा हो गया, जिसके बाद ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रेल कर्मी के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इधर रेल अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस दुर्घटना की जानकारी ही नहीं है।

इसे भी पढ़ें... एक तरफ झुक गया झूला... MP के खंडेरा मंदिर में बड़ा हादसा टला, लोगों में मची चीख-पुकार