• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

एक तरफ झुक गया झूला... MP के खंडेरा मंदिर में बड़ा हादसा टला, लोगों में मची चीख-पुकार

रायसेन के प्रसिद्ध खंडेरा मंदिर में लगे मेले में शनिवार को एक हादसा होते-होते टल गया। यहां लगे मेले में एक बड़ा झूला अचानक एक तरफ झुक गया। इस घटना से ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 28 Sep 2025 10:39:50 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Sep 2025 10:39:50 PM (IST)
एक तरफ झुक गया झूला... MP के खंडेरा मंदिर में बड़ा हादसा टला, लोगों में मची चीख-पुकार
MP के खंडेरा मंदिर में बड़ा हादसा टला

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। प्रसिद्ध खंडेरा मंदिर में लगे मेले में शनिवार को एक हादसा होते-होते टल गया। यहां लगे मेले में एक बड़ा झूला अचानक एक तरफ झुक गया। इस घटना से झूले में बैठे बच्चों सहित लोगों में चीख-पुकार मच गई, यह गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद पुलिस बल और स्थानीय लोगों ने तुरंत झूले पर चढ़कर सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा।

झूले में बैठे सभी लोग सुरक्षित

इस त्वरित बचाव अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया। देवनगर थाना प्रभारी हरिओम अस्थाया ने बताया कि पैरों से चलने वाला झूला था, जो एक कुंदा टूटने के कारण एक तरफ तिरछा हो गया था। उन्होंने पुष्टि की कि झूले में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को खरोंच तक नहीं आई है।


मेले से झूले को पूरी तरह हटा दिया गया

हादसे के बाद मेले से झूले को पूरी तरह हटा दिया गया है। घटना के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। बता दें कि नवरात्र के अवसर पर खंडेरा मंदिर परिसर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं, और इस दौरान परिसर में झूले सहित कई दुकानें लगी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें... Indore के होटल में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले प्रेमिका से किया वीडियो कॉल