• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

पिकनिक मनाकर लौटे रेलकर्मियों का उत्पात, चेकिंग के दौरान सिपाही की फाड़ी वर्दी, लात-जूतों से किया लहूलुहान

भोपाल के कोलार रोड स्थित डीमार्ट चौराहे पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बस रोकने पर रेलवेकर्मियों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। रेलवे कर्मचारियों ने सिपाही को धक्का मारकर सड़क पर गिराया और फिर उसे लात-जूतों से जमकर पीटा।

By prashant vyasEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Mon, 16 Mar 2026 02:30:53 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Mar 2026 06:27:56 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पिकनिक मनाकर लौटे रेलकर्मियों का उत्पात, चेकिंग के दौरान सिपाही की फाड़ी वर्दी, लात-जूतों से किया लहूलुहान
पिकनिक मनाकर लौटे रेलवेकर्मियों का उत्पात, चेकिंग के दौरान सिपाही की फाड़ी वर्दी

HighLights

  1. कठौतिया से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे रेलवेकर्मी
  2. बस की नंबर प्लेट पर चिपका था बैनर
  3. कोलार थाने में महिलाओं समेत 7 रेलवेकर्मियों पर केस दर्ज

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोलार रोड स्थित डीमार्ट चौराहे पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बस रोकने पर रेलवेकर्मियों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। रेलवे कर्मचारियों ने सिपाही को धक्का मारकर सड़क पर गिराया और फिर उसे लात-जूतों से जमकर पीटा। साथ ही उसकी वर्दी फाड़ दी। रेलवेकर्मी कठौतिया से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। उनकी बस की नंबर प्लेट पर एक बैनर चिपका हुआ था, इसी बात को लेकर पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका था।

शिकायत पर कोलार पुलिस ने रेलवे की महिलाकर्मचारियों समेत कुल सात लोगों पर मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब छह बजे कोलार क्षेत्र में डीमार्ट के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी सरजीत सिंह सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।


इसी दौरान कठोतिया जंगल से पिकनिक मनाकर लौट रही रेलवे कर्मचारियों से भरी एक बस वहां से गुजर रही थी। पुलिसकर्मी ने देखा कि बस की नंबर प्लेट के ऊपर एक बैनर लगा हुआ है, जिससे वाहन का नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था।

नियमों का उल्लंघन देखते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी सरजीत सिंह ने बस को रोक लिया और ड्राइवर से वाहन के दस्तावेज मांगे। साथ ही ड्राइवर को हिदायत दी कि नंबर प्लेट के ऊपर लगा बैनर तुरंत हटाया जाए ताकि वाहन का नंबर स्पष्ट दिखाई दे सके।

इस दौरान बस में सवार कुछ महिलाएं और युवक नीचे उतर आए और पुलिसकर्मी से बहस करने लगे। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सिपाही सरजीत सिंह ने विरोध किया तो कुछ लोगों ने उनके साथ झूमाझटकी करते हुए उसे सड़क पर लिटा दिया और लात-जूतों से जमकर पीटा।

यह भी पढ़ें- इंदौर में अस्थि विसर्जन पर सियासत, आकाश विजयवर्गीय का आरोप, कहा- कांग्रेस ने परिजनों को थमाए खाली कलश

इस दौरान उनकी वर्दी भी फट गई। स्थिति बिगड़ती देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। एसीपी चूनाभट्टी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लिया। उधर रेलवेकर्मियों ने भी पुलिसकर्मी पर पहले मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर रेलवेकर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।