• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

त्योहारी सीजन में रेलवे की बड़ी राहत, प्रयागराज-पुणे के बीच नई पूजा स्पेशल ट्रेन; वलसाड-दानापुर के 8-8 फेरे बढ़े

त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज-पुणे पूजा स्पेशल शुरू की और वलसाड-दानापुर ट्रेन के फेरे बढ़ाए। भोपाल और रानी कमलापति स्टेशनों पर व्यवस्थ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 02:13:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 02:13:14 PM (IST)
त्योहारी सीजन में रेलवे की बड़ी राहत, प्रयागराज-पुणे के बीच नई पूजा स्पेशल ट्रेन; वलसाड-दानापुर के 8-8 फेरे बढ़े
त्योहारी सीजन में रेलवे की बड़ी राहत। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. प्रयागराज-हडपसर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से चलेगी।
  2. नई ट्रेन में कुल 21 कोच यात्रियों की सुविधा के लिए होंगे।
  3. वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन के आठ-आठ फेरे बढ़ाए गए।

डिजिटल डेस्क। त्योहारों का सीजन आते ही ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट यात्रियों की परेशानी बढ़ा देती है। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने वालों की इसी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खास तैयारियां की हैं। यूपी, बिहार और महाराष्ट्र का सफर आसान बनाने के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने और कुछ ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है।

प्रयागराज से हडपसर (पुणे) के बीच एक नई पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है, जबकि वलसाड-दानापुर स्पेशल के फेरों में विस्तार किया गया है। इन बदलावों से विशेषकर भोपाल-नर्मदापुरम संभाग से गुजरने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।


प्रयागराज-हडपसर के बीच नई पूजा स्पेशल

  • प्रयागराज और हडपसर (पुणे) के बीच चलने वाली यह नई पूजा स्पेशल ट्रेन कुल 5-5 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन 21 अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक पटरी पर दौड़ेगी। हर बुधवार रात 10:20 बजे यह प्रयागराज से चलेगी, जबकि वापसी में हडपसर से यह गुरुवार रात 10:40 बजे रवाना होगी।
  • रास्ते में यह 15 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें रानी कमलापति (आरकेएमपी), बीना, इटारसी, खजुराहो, चित्रकूट धाम, भुसावल, मनमाड और दौंड कॉर्ड लाइन शामिल हैं। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 21 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 12 स्लीपर, 6 जनरल, 1 थर्ड एसी और 2 एसएलआरडी कोच होंगे।

वलसाड-दानापुर स्पेशल के बढ़े 8-8 फेरे

  • गुजरात से मध्य प्रदेश होते हुए बिहार जाने वाले यात्रियों को भी रेलवे ने बड़ी राहत दी है। वलसाड-दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल के फेरों में 8-8 ट्रिप की बढ़ोतरी की गई है और इसकी नई समय-सारणी भी लागू कर दी गई है। वलसाड से यह स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर से 23 नवंबर के बीच हर सोमवार सुबह 8:40 बजे प्रस्थान करेगी, जो रात 8 बजे इटारसी और रात 11:40 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
  • वहीं, दानापुर से वापसी के लिए यह 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर मंगलवार दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी। साथ ही, अब इसे चलथान और बारडोली स्टेशनों पर भी नया स्टॉपेज दिया गया है।

जीएम ने किया स्टेशनों का औचक निरीक्षण

  • आगामी त्योहारों पर स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम दिलीप कुमार सिंह ने खुद भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन का जायजा लिया। उन्होंने भोपाल स्टेशन पर बनाए गए स्पेशल होल्डिंग एरिया की व्यवस्थाओं को परखा और प्रवेश-निकास द्वारों, वेटिंग हॉल व परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखने के सख्त निर्देश दिए।
  • इस दौरान जीएम ने 1.12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कर्मचारियों से मेस के खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की और अधिकारियों को चेताया कि खानपान व साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें- MP में जल, जन, सेवा संकल्प यात्रा ने तय की 17 हजार किमी की दूरी, 53 जिलों में 700 से ज्यादा कार्यक्रम