• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

पितृपक्ष में रेलवे ने श्रद्धालुओं को दी बड़ी सुविधा, रानी कमलापति से गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

पितृपक्ष में गया जाकर पिंडदान और तर्पण करने की तैयारी कर रहे भोपाल और आसपास के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। रानी कमलापति से गया के ब...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 08:45:17 AM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 08:45:17 AM (IST)
पितृपक्ष में रेलवे ने श्रद्धालुओं को दी बड़ी सुविधा, रानी कमलापति से गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
पितृपक्ष में रानी कमलापति से गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. पितृपक्ष में भोपाल से गया जाना होगा आसान
  2. 3 दिन मिलेगी सीधी स्पेशल ट्रेन
  3. रानी कमलापति से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी ट्रेन

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पितृपक्ष में गया जाकर पिंडदान और तर्पण करने की तैयारी कर रहे भोपाल और आसपास के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। रानी कमलापति से गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलेगी। इससे यात्रियों को गया जाने के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ने या रास्ते में ट्रेन बदलने की परेशानी कम होगी। साथ ही पितृपक्ष के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिलेगा।

ऐसा है ट्रेन का फुल शेड्यूल

27 सितंबर से तीन ट्रिपगाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे गया से चलेगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।


जबलपुर, सतना समेत कई शहरों से सुविधा

ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम और डेहरी-आन-सोन सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी गया जाने का सीधा विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें- एमपी के रेल यात्रियों को राहत, त्योहारी सीजन में पुणे और मुंबई से गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

24 कोच, सभी श्रेणियों की सुविधा

स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे। इनमें 4 सामान्य, 12 स्लीपर, 4 एसी थर्ड, 2 एसी सेकंड और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। यात्री रेलवे आरक्षण केंद्र या आनलाइन आईआरसीटीसी के माध्यम से पहले से टिकट बुक कर सकते हैं।