• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'दिल्ली रूट की ट्रेनें निरस्त, यात्रियों को 35 लाख का रिफंड': 4500 टिकट कैंसिल, 24 से 48 घंटे में खाते में लौटेंगे पैसे

दिल्ली रूट पर 9 और 10 अक्टूबर को ट्रेनों के निरस्त होने से करीब 4500 यात्रियों के टिकट कैंसिल हुए हैं। रेलवे यात्रियों को लगभग 35 लाख रुपये की राशि लौ...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 12:18:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 12:18:10 PM (IST)
'दिल्ली रूट की ट्रेनें निरस्त, यात्रियों को 35 लाख का रिफंड': 4500 टिकट कैंसिल, 24 से 48 घंटे में खाते में लौटेंगे पैसे
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. 4500 टिकट कैंसिल, 35 लाख रुपये का रिफंड
  2. 24 से 48 घंटे में वापस मिलेगी टिकट की राशि
  3. दिल्ली रूट पर 9 और 10 अक्टूबर को ट्रेनें हुईं निरस्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दिल्ली रूट पर 9 और 10 अक्टूबर को ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भोपाल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार कुल 4500 टिकट कैंसिल हुए हैं। रेलवे यात्रियों को करीब 35 लाख रुपये रिफंड करेगा। यह रिफंड 24 से 48 घंटे में मिलेगा।

वहीं, 10 अक्टूबर को दिल्ली से भोपाल आने वाली हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन भी दिल्ली से रवाना नहीं हुईं। इससे दिल्ली जाने और वहां से भोपाल लौटने वाले यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई।

ट्रेनों के निरस्त होने से उन यात्रियों को परेशानी हुई, जिन्होंने पहले से यात्रा की योजना बनाकर रिजर्वेशन कराया था। कई यात्रियों को अपनी यात्रा टालनी पड़ी, जबकि कुछ को दूसरे साधनों से सफर करने का विकल्प तलाशना पड़ा।

यह भी पढ़ें- 17 ट्रेनों के रूट में बदलाव: भोपाल से गुजरने वाली गाड़ियां 15 अक्टूबर तक बदले मार्ग से चलेंगी, बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग का असर

ये ट्रेनें हुईं थी प्रभावित

- मुंबई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (22221) - 9 अक्टूबर को निरस्त।

- जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22181) - 9 अक्टूबर को निरस्त।

- महाकौशल एक्सप्रेस (12189) - 9 अक्टूबर को निरस्त।

- एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12121) - 9 अक्टूबर को निरस्त।

- रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस (12155) - 9 अक्टूबर को निरस्त।

- हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस (12156) - रैक उपलब्ध नहीं होने से निरस्त।

- कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस (12059)- 10 अक्टूबर को कोटा से रवाना नहीं होगी।

9 और 10 अक्टूबर को ट्रेनें निरस्त होने के कारण करीब 4500 यात्रियों के टिकट कैंसिल हुए। प्रभावित यात्रियों को 24 से 48 घंटे के भीतर टिकट की राशि रिफंड की जाएगी। इससे यात्रियों को कैंसिल टिकटों के पैसे वापस मिलने में राहत मिलेगी।- डॉ. मधुर वर्मा, सीपीआरओ, जबलपुर