• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: एमपी में किसानों को अभी नहीं मिलेगी राहत, आज भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित इन इलाकों में होगी भारी बारिश

वर्षा का सीजन (एक जून से 30 सितंबर) भले ही मंगलवार को समाप्त हो गया हो, लेकिन प्रदेश में मानसून अभी भी सक्रिय है। अक्टूबर की शुरुआत में भी वर्षा का सि...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Wed, 01 Oct 2025 06:28:18 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Oct 2025 07:26:10 AM (IST)
MP Weather Update: एमपी में किसानों को अभी नहीं मिलेगी राहत, आज  भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित इन इलाकों में होगी भारी बारिश
एमपी में किसानों को अभी नहीं मिलेगी राहत

HighLights

  1. वर्षा का सीजन (एक जून से 30 सितंबर) मंगलवार को समाप्त हो गया
  2. इसके बावजूद अभी भी मध्य प्रदेश में मानसून अभी भी सक्रिय है
  3. अक्टूबर की शुरुआत में भी वर्षा का सिलसिला थमने वाला नहीं है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। वर्षा का सीजन (एक जून से 30 सितंबर) भले ही मंगलवार को समाप्त हो गया हो, लेकिन प्रदेश में मानसून अभी भी सक्रिय है। अक्टूबर की शुरुआत में भी वर्षा का सिलसिला थमने वाला नहीं है। मौसम विज्ञानियों ने बुधवार और गुरुवार को कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं दशहरे के अवसर पर भी वर्षा का अनुमान है।

इन इलाकों में इतनी बारिश

मंगलवार को सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक बैतूल में 38, मलाजखंड में 28, दतिया में 16, ग्वालियर में 11, जबलपुर में पांच और भोपाल में 0.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सीजन के अंतिम दिन मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में कुल 1148.1 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी थी, जो सामान्य वर्षा 949.5 मिलीमीटर की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है।


पूर्वी मध्य प्रदेश में कुल 1219.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य 1043.4 मिलीमीटर से 17 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 1093 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य 877.3 मिलीमीटर की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वर्तमान में कच्छ की खाड़ी और आसपास गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। बुधवार तक इसके आगे बढ़कर अरब सागर में अवदाब के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इस गहरे कम दबाव के क्षेत्र से लेकर मध्य प्रदेश के मध्य भाग तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान तक भी द्रोणिका सक्रिय है। बुधवार को बंगाल की खाड़ी में भी एक और गहरा कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जो गुरुवार को अवदाब में तब्दील हो सकता है।

इन इलाकों में आज होगी बारिश

इन विभिन्न मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अक्टूबर के पहले सप्ताह तक प्रदेश के कई स्थानों पर वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। बुधवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें- इंदौर में सरकारी अधिकारियों की उगाही जारी, लेन-देन के लिए रखे सहायक, लोकायुक्त पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई