• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में हजारों लोगों को मिलेगी जाम से निजात! इंदौर-बैतूल का सफर होगा आसान, बनेगा 32 किमी लंबा नया मार्ग

32 किलोमीटर लंबा यह प्रमुख मार्ग हाटपिपल्या क्षेत्र को सीधे देवास, इंदौर और बैतूल से जोड़ने का काम करेगा। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 70 हज...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 03:38:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 03:38:45 PM (IST)
एमपी में हजारों लोगों को मिलेगी जाम से निजात! इंदौर-बैतूल का सफर होगा आसान, बनेगा 32 किमी लंबा नया मार्ग
एमपी में हजारों लोगों को मिलेगी जाम से निजात!

HighLights

  1. ₹98 करोड़ की लागत से बनेगा 32 किमी लंबा नया मार्ग
  2. 25 गांवों की 70 हजार आबादी को मिलेगा सीधा फायदा
  3. ₹11.4 करोड़ से सुखलिया-टिगरिया मार्ग निर्माण की घोषणा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देवास जिले के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को बुनियादी ढांचे और सुगम आवागमन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। भोपाल निवास से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ₹98 करोड़ की लागत से बनने वाले राजोदा-कैलोद-डबल चौकी मार्ग का वर्चुअली भूमिपूजन संपन्न हुआ।

32 किलोमीटर लंबा यह प्रमुख मार्ग हाटपिपल्या क्षेत्र को सीधे देवास, इंदौर और बैतूल से जोड़ने का काम करेगा। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 25 गांवों की 70 हजार से अधिक ग्रामीण आबादी को सीधे तौर पर आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही, सड़क संपर्क बेहतर होने से हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।


देवास जिले के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में ₹98 करोड़ की लागत से बनने वाले राजोदा-कैलोद-डबल चौकी मार्ग का आज भोपाल निवास से वर्चुअली भूमिपूजन किया।

32 किलोमीटर लंबा यह मार्ग हाटपिपल्या को देवास, इंदौर एवं बैतूल से जोड़ेगा। इससे 25 गांवों के 70 हजार ग्रामीणों को आवागमन में… pic.twitter.com/FM62Ufe6xM

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 21, 2026

सुखलिया-टिगरिया मार्ग के निर्माण की भी घोषणा

भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूती देते हुए 12 किलोमीटर लंबे सुखलिया-टिगरिया मार्ग के निर्माण की भी महत्वपूर्ण घोषणा की गई। ₹11.4 करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार होने वाले इस मार्ग से आसपास के 20 गांवों की 20,000 से अधिक ग्रामीण आबादी को बेहतर सड़क संपर्क और परिवहन का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- कटनी की पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया मामले में अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष बेंच करेगी हाईकोर्ट में सुनवाई

इन दोनों विकास परियोजनाओं से देवास जिले के ग्रामीण अंचलों में कनेक्टिविटी का विस्तार होगा, जिससे कृषि, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।