• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी; विवादों के बीच संस्कृति जैन की विदाई, प्रमोटी IAS रामप्रकाश अहिरवार बने नए निगम आयुक्त

भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है। जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार भोपाल के नए निगम आयुक्त होंगे।

By anuj mainaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 09:50:42 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 09:50:42 AM (IST)
भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी; विवादों के बीच संस्कृति जैन की विदाई, प्रमोटी IAS रामप्रकाश अहिरवार बने नए निगम आयुक्त
संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है। जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार भोपाल के नए निगम आयुक्त होंगे। नईदुनिया।

HighLights

  1. संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है
  2. रामप्रकाश अहिरवार भोपाल के नए निगम आयुक्त होंगे
  3. बीसीएलएल की सीईओ रहीं अंजू अरुण कुमार का तबादला

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन का भोपाल से तबादला कर दिया गया है। उन्हें उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग पदस्थ किया गया है। वहीं, जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार भोपाल नगर निगम के नए आयुक्त होंगे।

बता दें कि संस्कृति जैन का करीब एक साल का कार्यकाल कई विवादों के चलते चर्चा में रहा। सबसे बड़ा विवाद आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए सीलिंग अभियान को लेकर हुआ।

सीलिंग विवाद से जुड़ा रहा नाता

हजारों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने और सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किए और भेदभाव के आरोप लगाए। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा तो निगम ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह कार्रवाई करना चाहता है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से गठित समिति के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है।


इस स्थिति में प्रदेश सरकार पर भी सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई की तलवार लटकने की नौबत आ गई थी। सीलिंग अभियान को लेकर निगम और शासन की भूमिका भी चर्चा में रही। इसे ही संस्कृति जैन के नगर निगम से विदाई की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।

पार्षदों की नाराजगी भी रही

इसके अलावा निगम परिषद और एमआईसी की बैठकों में पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यशैली, विकास कार्यों और आयुक्त की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठाए। आनंद नगर में भाजपा पार्षद से जुड़े निर्माण को हटाने की कार्रवाई भी विवादों में रही। भोपाल के स्लाटर हाउस में गोकशी कांड सामने आने के बाद नगर निगम की निगरानी और व्यवस्था पर सवाल उठे।

वहीं, सितंबर में डीबी माल के सामने बिजली के पोल से करंट लगने से युवक की मौत के बाद विद्युत व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आई। लगातार विवादों के बीच हुए इस प्रशासनिक बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मनीष सिंह के बाद प्रमोटी आईएएस को भोपाल निगम की कमान

रामप्रकाश अहिरवार सीधे भर्ती के बजाय पदोन्नति से आईएएस बने अधिकारी हैं। मनीष सिंह के बाद वह भोपाल नगर निगम आयुक्त बनने वाले ऐसे अधिकारियों में शामिल होंगे, जो सीधी भर्ती के आइएएस नहीं हैं। उनकी नियुक्ति को निगम प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- भोपाल नगर निगम की दो कर्मचारी यूनियनों में टकराव, नेता से मारपीट; पांच आरोपी गिरफ्तार

अंजू अरुण कुमार का भी भोपाल से तबादला

नगर निगम में अपर आयुक्त रहीं अंजू अरुण कुमार का भी भोपाल से तबादला कर दिया गया है। उन्हें उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थ किया गया है।

अंजू अरुण कुमार बीसीएलएल की सीईओ भी थीं। उनके कार्यकाल में बीसीएलएल की 112 बसों को बस आपरेटर ने बेच दिया जो की डिपो से भी जा चुकी है। इस मामले को लेकर नईदुनिया ने 17 अक्टूबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।