• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल-जबलपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी! इस एक्सप्रेस ट्रेन को किया गया नियमित, देखें रूट

मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलाय...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 06:45:22 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 06:45:22 PM (IST)
भोपाल-जबलपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी! इस एक्सप्रेस ट्रेन को किया गया नियमित, देखें रूट
रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन अब नियमित रूप से चलेगी

HighLights

  1. रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन अब नियमित रूप से चलेगी
  2. 22 अक्टूबर से हर गुरुवार और अगरतला से रविवार को रवानगी
  3. भोपाल, जबलपुर, इटारसी व पटना होकर गुवाहाटी-अगरतला जाएगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। इससे त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

ट्रेन नंबर 11665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से प्रत्येक गुरुवार को रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 11666 अगरतला-रानी कमलापति एक्सप्रेस 25 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को अगरतला से चलेगी। पहले यह सेवा 01665/01666 नंबर से स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित होती थी।


इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

ट्रेन का मार्ग नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना क्षेत्र, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी और गुवाहाटी सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर अगरतला तक रहेगा।

कुल 22 कोचों के साथ होगी संचालित

ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें आठ स्लीपर, दो सेकेंड एसी, पांच थर्ड एसी, एक थर्ड एसी इकोनॉमी, चार सामान्य श्रेणी के कोच और दो जनरेटर कार शामिल हैं। नियमित संचालन से विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और पर्यटकों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल के 8.17 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मिली 7.33 करोड़ की छूट, जानिए कैसे मिलेगा लाभ