
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रानी कमलापति से अगरतला के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब तक साप्ताहिक स्पेशल के रूप में चल रही रानी कमलापति-अगरतला ट्रेन 22 अक्टूबर से नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। ट्रेन का नंबर भी बदल जाएगा। रेलवे के इस बदलाव से मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के बीच नियमित रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
वर्तमान में ट्रेन संख्या 01665/01666 के रूप में चलने वाली यह ट्रेन अब 11665/11666 नंबर से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 11665 प्रत्येक गुरुवार को रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। इसकी नियमित सेवा 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 11666 प्रत्येक रविवार को अगरतला से चलेगी, जिसका नियमित संचालन 25 अक्टूबर से शुरू होगा।
यह ट्रेन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा को जोड़ेगी। रास्ते में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, cutनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, बदरपुर जंक्शन और धर्मनगर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे। इनमें आठ स्लीपर, दो सेकेंड एसी, एक थर्ड एसी इकोनॉमी, पांच थर्ड एसी, चार सामान्य श्रेणी के कोच, एक एलएलआरडी और एक जनरेटर कार शामिल हैं। नियमित संचालन से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों को यात्रा के लिए एक नियमित विकल्प मिलेगा।
यह भी पढ़ें- ट्रेनों में सख्ती बढ़ी तो तस्करों ने खोजा नया पैंतरा, दिल्ली-बेंगलुरु बस से भोपाल में पकड़ी गई करोड़ों की ड्रग