• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

दीवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा... रानी कमलापति से रीवा, गोरखपुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें

दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने और भीड़ के बीच सफर करने की परेशानी से राहत देने के लिए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

By anjali tomarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 12:50:49 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 12:50:49 AM (IST)
दीवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा... रानी कमलापति से रीवा, गोरखपुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें
रानी कमलापति से रीवा, गोरखपुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें

HighLights

  1. रानी कमलापति से रीवा, गोरखपुर व दानापुर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
  2. 5, 7 और 11 नवंबर को एक-एक फेरे में होगा ट्रेनों का संचालन
  3. प्रत्येक स्पेशल ट्रेन में 18-18 आधुनिक कोच लगाए जाएंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने और भीड़ के बीच सफर करने की परेशानी से राहत देने के लिए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रानी कमलापति स्टेशन से रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए इन ट्रेनों का संचालन एक-एक फेरे में किया जाएगा। इससे भोपाल के साथ विदिशा, बीना, नर्मदापुरम और इटारसी के यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी। तीनों ट्रेनों में स्लीपर, सामान्य और एसी श्रेणी के कोच रहेंगे।

रीवा के लिए 5 नवंबर को रवाना होगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति–रीवा स्पेशल 5 नवंबर को रात 10:15 बजे रवाना होकर 6 नवंबर को सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02186 रीवा–रानी कमलापति स्पेशल 6 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे चलकर रात 9:15 बजे पहुंचेगी। रास्ते में विदिशा और बीना सहित सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना में ठहराव रहेगा।


गोरखपुर के लिए 7 नवंबर को चलेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति–गोरखपुर स्पेशल 7 नवंबर को शाम 6:45 बजे रवाना होकर 8 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01664 गोरखपुर–रानी कमलापति स्पेशल 9 नवंबर को सुबह 7:50 बजे चलकर 10 नवंबर को रात 1:15 बजे भोपाल पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव विदिशा, बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ और गोंडा सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।

दानापुर के लिए 11 नवंबर को रवाना होगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर 12 नवंबर को सुबह 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 01662 दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 11:20 बजे चलकर 13 नवंबर को सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी। इसका ठहराव नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और बक्सर सहित कई स्टेशनों पर रहेगा।

सभी स्पेशल ट्रेनों में लगाए जाएंगे 18-18 कोच

इन स्पेशल ट्रेनों में 2 एसएलआर/डी, 4 सामान्य श्रेणी, 10 शयनयान, एक एसी तृतीय और एक एसी द्वितीय श्रेणी का कोच रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- देवास TI हत्याकांड: शराब माफिया कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल सहित 3 गिरफ्तार, वीडियो में कबूला पद

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।