भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर मगनू सिंह मरावी पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी ने दर्ज कराई FIR
भोपाल सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जेल में पदस्थ एक महिला प्रहरी ने उनके विरुद्ध गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
Publish Date: Sat, 28 Nov 2026 12:08:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Nov 2026 12:08:01 PM (IST)
प्रतीकात्मक, एआई से तैयार फोटोHighLights
- भोपाल सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी पर दुष्कर्म का आरोप।
- जेल में पदस्थ महिला प्रहरी ने गांधी नगर थाने में दर्ज कराई एफआईआर।
- पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, आरोपों की पड़ताल जारी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जेल में पदस्थ एक महिला प्रहरी ने उनके विरुद्ध गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला प्रहरी की शिकायत पर पुलिस आरोपों की पड़ताल कर रही है। मामले में जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।