• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका': RRB NTPC में 1688 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

12वीं पास उम्मीदवार 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है और चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और म...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 06:26:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 06:26:24 PM (IST)
'रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका': RRB NTPC में 1688 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी 1688 पदों पर भर्ती निकाली
  2. 12वीं पास; 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे
  3. कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क सहित कई पदों पर भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी में नॉन-टेक्निकल पापुलर कैटेगरीज (अंडर ग्रेजुएट) के 1688 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होगी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता- 12वीं पास और हिंदी, अंग्रेजी टाइपिंग का नॉलेज।

एज लिमिट-

न्यूनतम : 18 साल

अधिकतम : 33 साल

उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस- सीबीटी - 1

सीबीटी - 2

स्किल टेस्ट

डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल टेस्ट

सैलरी-

लेवल - 2 - लेवल - 3 के अनुसार

जरूरी डाक्यूमेंट्स: आधार कार्ड, सिग्नेचर, वोटर आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, 10वीं का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि।

ई-कॉल लेटर परीक्षा के 4 दिन पूर्व डाउनलोड होगा

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि लिखित परीक्षा (सीबीटी-1) की तारीखों का ऐलान अलग से उचित समय पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी परीक्षा आयोजन से ठीक 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी, जबकि परीक्षा हाल में प्रवेश के लिए आवश्यक ई-कॉल लेटर यानी एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 4 दिन पहले आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकेंगे।


पद, शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर टाइपिंग की अनिवार्यता

इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे के विभिन्न मंडलों में चार प्रमुख श्रेणियों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन के पात्र हैं।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए केवल उत्तीर्ण होना ही पर्याप्त माना गया है।

टाइपिंग कौशल दिखाना होगा

आरआरबी एनटीपीसी ने इसके अलावा, जो उम्मीदवार अकाउंट्स क्लर्क और जूनियर क्लर्क जैसे टाइपिस्ट पदों के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें कंप्यूटर टाइपिंग का कौशल भी दिखाना होगा। इसके तहत अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य की गई है।

आवेदन शुल्क और फीस रिफंड का नियम

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। वहीं एससी, एसटी, ईबीसी और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क मात्र 250 रुपये निर्धारित है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि जो अभ्यर्थी पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में वास्तविक रूप से उपस्थित होंगे, उनके बैंक खाते में फीस वापस कर दी जाएगी।

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को बैंक चार्ज काटकर 400 रुपये वापस किए जाएंगे, जबकि आरक्षित श्रेणी और महिला अभ्यर्थियों की पूरी 250 रुपये की राशि वापस लौटाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- Indian Railways: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, बिलासपुर-रायपुर-दुर्ग होकर जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन

ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। नई रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।

मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करके फार्म भरें।जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।फीस भरकर फार्म सब्मिट करें।इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऐसे करें तैयारी

सब्जेक्ट एक्सपर्ट अंकुर जैन का कहना है कि इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए टिप्स की मदद से सफलता पा सकते हैं।

- परीक्षा पैटर्न को समझें, जिसमें कंप्यूटर-आधारित परीक्षा, 100 प्रश्न होगे ।

- पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण करें: परीक्षा के रुझानों को समझने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करना महत्वपूर्ण है।

- नियमित रूप से माक टेस्ट दें: अपनी गति और सटीकता में सुधार के लिए हर हफ्ते माक टेस्ट दें।

- मजबूत और कमजोर क्षेत्रों पर काम करें: अपने कमजोर क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अध्याय-वार परीक्षण करें।

- इतिहास में प्राचीन इतिहास और आधुनिक इतिहास को अच्छे से पढ़े, जिसमें प्रमुख आंदोलन, युद्ध, ग्रन्थ और उनके लेखक।

- राजव्यवस्था में संविधान के अनुच्छेदों के बारे में पढ़ें, केंद्र सरकार और मौलिक अधिकारों के बारे में पढ़े और नवनियुक्त अधिकारी।

- भूगोल में नदियां, हिमालय, राष्ट्रीय उद्यान, परिवहन, भारत का सामान्य परिचय आदि के बारे में पढ़ना जरूरी है ।

- सबसे महत्वपूर्ण है करंट अफेयर- इसलिए पिछले एक वर्ष का करंट अफेयर पढ़ना है जिसमें सरकार की योजनाओं के बारे में, नियुक्तियों के बारे में , पुरस्कारों के बारे में और खेल के बारे में पढ़ना है।

- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें- कम से कम पिछले 5-7 साल के प्रश्नों को समय सीमा के साथ हल करें। इससे प्रश्नों की भाषा और पैटर्न समझ में आएगा।

- मॉक टेस्ट रोज दें, प्रतिदिन एक फुल लेंथ मॉक टेस्ट दें और टेस्ट के बाद गलती वाले प्रश्नों को ध्यान से दोहराएं।

- कमजोर टापिक पहचानें- जिन अध्यायों में बार-बार गलती हो रही है, उन्हीं पर 1-2 घंटे अतिरिक्त समय दें। केवल पसंदीदा विषय पढ़ते न रहें।

- रीजनिंग में पैटर्न याद रखें- सिटिंग अरेंजमेंट, सीरीज एनालोजी, कोडिंग-डिकाडिंग जैसे प्रश्न लॉजिक आधारित होते हैं, इसलिए ट्रिक्स याद रखें।

- गणित विषय के महत्वपूर्ण टापिक- प्रतिशत, अनुपात एवं समानुपात, लाभ एवं हानि, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, समय एवं कार्य, समय-चाल-दूरी, औसत, आंकड़ों का विश्लेषण, संख्या श्रेणी।

- रेलवे से संबंधित करंट अफेयर्स को जरूर पढ़ना, गति शक्ति विश्वविद्यालय, बुलेट ट्रेन, वंदे भारत ट्रेन आदि के बारे में संक्षेप में पढ़ना है

- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा, इसलिए प्रश्न को बारीकी से पढ़ें और फिर उत्तर दें।