भर्ती की प्रमुख जानकारी
- संस्था- भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड
- पद का नाम- प्रोबेशनरी इंजीनियर
- कुल पद- 350
- इलेक्ट्रॉनिक्स- 200 पद
- मैकेनिकल- 150 पद
- विज्ञापन क्रमांक: 17556/HR/All-India/2026
- आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 28 अक्टूबर 2026
- अंतिम तारीख: 18 नवंबर 2026
- संभावित परीक्षा तिथि: 22 दिसंबर 2026
- वेतनमान- 40,000 से 1,40,000 रुपये
- आधिकारिक वेबसाइट- bel-india.in
रिक्तियां
प्रोबेशनरी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स)- 200
प्रोबेशनरी इंजीनियर (मैकेनिकल) - 150
कुल- 350
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में चार वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री होना आवश्यक है।
इलेक्ट्रॉनिक्स पद के लिए- इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन, कम्युनिकेशन या टेली कम्युनिकेशन जैसे अधिसूचना में निर्धारित विषयों में बीई, बीटेक या चार वर्षीय बीएससी इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।
मैकेनिकल पद के लिए- मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक या चार वर्षीय बीएससी इंजीनियरिंग डिग्री आवश्यक है।
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रथम श्रेणी की डिग्री आवश्यक बताई गई है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिसूचना के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार उत्तीर्ण श्रेणी में भी पात्रता दी गई है।
आयु सीमा
सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) के लिए तीन वर्ष, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए पांच वर्ष तथा पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए नियमानुसार अतिरिक्त छूट का प्रावधान है। भूतपूर्व सैनिकों को भी लागू नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
वेतन
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति ई-II ग्रेड में प्रोबेशनरी इंजीनियर के पद पर होगी। इस पद का वेतनमान 40,000 से 1,40,000 रुपये निर्धारित है। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता, चिकित्सा सुविधा, प्रदर्शन आधारित वेतन और अन्य अनुमन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन शुल्क
प्रसारित भर्ती विवरण के अनुसार सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1,180 रुपये निर्धारित है। इसमें 1,000 रुपये आवेदन शुल्क और 18 प्रतिशत जीएसटी शामिल है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में किया जाएगा।
पहला चरण - कंप्यूटर आधारित परीक्षा
इसमें कुल 125 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय निर्धारित है।
प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की कटौती होगी।
दूसरा चरण -साक्षात्कार
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में निर्धारित मानदंडों के अनुसार सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
अंतिम चयन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा का भारांक 85 प्रतिशत और साक्षात्कार का भारांक 15 प्रतिशत रहेगा।
परीक्षा का पैटर्न
विषय -प्रश्न
सामान्य अभिरुचि एवं तार्किक क्षमता- 25
संबंधित इंजीनियरिंग विषय - 100
कुल 125
- परीक्षा कुल 125 अंकों की होगी।
- समय सीमा 120 मिनट रहेगी।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- तकनीकी विषय से संबंधित प्रश्नों की संख्या अधिक होगी।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
अधिसूचना जारी- 28 अक्टूबर 2026
आनलाइन आवेदन शुरू- 28 अक्टूबर 2026, दोपहर 2 बजे
आवेदन की अंतिम तारीख- 18 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे
संभावित कंप्यूटर आधारित परीक्षा- 22 दिसंबर 2026
(परीक्षा की तारीख संभावित है। इसमें बदलाव होने पर कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी करेगी।)
किन शहरों में मिल सकती है नियुक्ति
चयनित अभ्यर्थियों को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की विभिन्न इकाइयों और कार्यालयों में नियुक्त किया जा सकता है। इनमें बेंगलुरु, गाजियाबाद, पुणे, नागपुर, नवी मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और अन्य स्थान शामिल हैं। आवश्यकता के अनुसार देश में किसी अन्य स्थान पर भी तैनाती की जा सकती है।
कैसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।करियर सेक्शन में विज्ञापन क्रमांक 17556/HR/All-India/2026 खोलें।प्रोबेशनरी इंजीनियर भर्ती की पात्रता व निर्देश पढ़ें।आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फार्म भरें।जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।आवेदन शुल्क जमा कर फार्म सबमिट करें।आवेदन की रसीद या पीडीएफ सुरक्षित रखें।
तैयारी के लिए अभ्यर्थी इन बातों पर ध्यान दें
- अपने इंजीनियरिंग विषय के मूल सिद्धांतों का नियमित अभ्यास करें।
- इलेक्ट्रॉनिक्स अभ्यर्थी सर्किट, डिजीटल इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार प्रणाली और माइक्रोप्रोसेसर जैसे विषयों पर ध्यान दें।
- मैकेनिकल अभ्यर्थी थर्मोडायनॉमिक्स, मशीन डिजाइन, फ्लूड मैकेनिक्स और मैन्युफैक्चरिंग जैसे विषयों का पुनराभ्यास करें।
- सामान्य अभिरुचि और तार्किक क्षमता के प्रश्नों का रोज अभ्यास करें।
-समय सीमा में प्रश्न हल करने के लिए माक टेस्ट दें।
-पिछले वर्षों के इंजीनियरिंग भर्ती प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें।
-नकारात्मक अंकन को ध्यान में रखते हुए सटीक उत्तर देने की आदत विकसित करें।
-तकनीकी विषयों के सूत्र और महत्वपूर्ण अवधारणाओं की नियमित पुनरावृत्ति करें।
-परीक्षा के 120 मिनट के समय का सही प्रबंधन करना सीखें।
- साक्षात्कार के लिए अपने इंजीनियरिंग विषय, अंतिम वर्ष की परियोजना और तकनीकी अवधारणाओं की तैयारी भी करें।