भर्ती की प्रमुख जानकारियां
संस्था- भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल)
पद का नाम- आर्टिजन ग्रेड-4
कुल पद- 660
विज्ञापन संख्या- 01/2026
आवेदन शुरू होने की तिथि- 21 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि- 18 नवंबर 2026
प्रस्तावित परीक्षा तिथि- 11 दिसंबर 2026
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता- दसवीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई और एनएसी
आवेदन का माध्यम- ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट- careers.bhel.in
ट्रेड -पदों की संख्या
फिटर - 278
वेल्डर- 104
मशीनिस्ट -101
इलेक्ट्रीशियन-90
टर्नर- 52
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- 23
फाउंड्रीमैन- 12
पात्रता और जरूरी प्रमाणपत्र
पात्रता- इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता/ शैक्षणिक शर्तें पूरी करनी होंगी।
दसवीं कक्षा उत्तीर्ण- अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
संबंधित ट्रेड में आईटीआई-उम्मीदवार के पास आवेदन किए जाने वाले ट्रेड से संबंधित राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र (एनटीसी/आईटीआई) होना चाहिए।
राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र- संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (एनएसी) भी आवश्यक है। केवल दसवीं या आईटीआई के आधार पर आवेदन की पात्रता पूरी नहीं मानी जानी चाहिए।
न्यूनतम अंक
उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आईटीआई और एनएसी में निर्धारित न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 55 प्रतिशत बताई गई है।
अंतिम पात्रता के लिए संबंधित ट्रेड, प्रमाणपत्र और अंकों की शर्तें आधिकारिक नियम पुस्तिका से जांचना जरूरी है।
आयु सीमा
-सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित है।
आयु की गणना के लिए 1 अक्टूबर 2026 की तारीख को आधार बनाया गया है।
-अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है।
-कुछ पात्र अभ्यर्थियों को संबंधित कार्यानुभव के आधार पर भी छूट का प्रविधान हो सकता है। इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में अपनी श्रेणी के अनुसार आयु सीमा की पुष्टि करें।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को पहले कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा देनी होगी, जिसमें ट्रेड संबंधी तकनीकी ज्ञान, इंजीनियरिंग गणना और तार्किक क्षमता के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, आईटीआई, अप्रेंटिसशिप, आयु और श्रेणी संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन होगा। संबंधित ट्रेड में व्यावहारिक दक्षता जांचने के लिए कौशल परीक्षण भी होगा। अंतिम चयन के नियम आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार होंगे।
परीक्षा का प्रारूप - उपलब्ध परीक्षा संबंधी विवरण के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाने की जानकारी दी गई है। परीक्षा की अवधि 90 मिनट बताई गई है।
प्रश्नों का संभावित विभाजन
- ट्रेड से संबंधित तकनीकी ज्ञान - 70 प्रश्न
- इंजीनियरिंग गणना - 30 प्रश्न
- तार्किक क्षमता - 20 प्रश्न
गलत उत्तरों पर ऋणात्मक अंकन का प्रावधान भी बताया गया है। परीक्षा की तारीख और विस्तृत प्रारूप में परिवर्तन संभव है, इसलिए अभ्यर्थी आधिकारिक सूचना पर नजर रखें।
वेतन
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में एक वर्ष की अस्थायी अवधि के लिए नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई है। इस दौरान 24,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का उल्लेख है।
नियमित किए जाने के बाद संबंधित वेतनमान 29,500 से 65,000 रुपये प्रतिमाह बताया गया है। इसके अतिरिक्त कंपनी के लागू नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल 1,072 रुपये।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों के लिए कुल 472 रुपये।
आवेदन कैसे करें
बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाएं और आर्टिजन ग्रेड-4 भर्ती 2026 की अधिसूचना पढ़ें। ऑनलाइन पंजीकरण कर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आईटीआई व एनएसी प्रमाणपत्रों का विवरण भरें।
ट्रेड और निर्माण इकाई चुनकर फोटो, हस्ताक्षर व जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। लागू शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करें और उसकी प्रति सुरक्षित रखें।
ऐसे करें परीक्षा की तैयारी
अभिषेक खरे, करियर काउंसलर व शिक्षाविद ने कुछ सुझाव दिए हैं:
- अपने आईटीआई ट्रेड के मूल सिद्धांतों का दोहराव करें।
- तकनीकी उपकरणों, मशीनों और कार्यशाला सुरक्षा से जुड़े प्रश्नों का अभ्यास करें।
- इंजीनियरिंग गणना और सामान्य गणित के महत्वपूर्ण अध्याय तैयार करें।
- तार्किक क्षमता के लिए संख्या श्रेणी, समानता और वर्गीकरण के प्रश्न हल करें।
- पिछले वर्षों के उपलब्ध प्रश्नपत्रों से परीक्षा के स्तर को समझें।
- समय सीमा के भीतर अभ्यास परीक्षा देकर अपनी गति और सटीकता बढ़ाएं।
- जिन अध्यायों में गलतियां अधिक होती हैं, उन्हें अलग से दोहराएं।
- आवेदन से पहले सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और निर्धारित अंकों की जांच करें।