• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP CHPO Recruitment 2025: एमपी में CHPO के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, आयु और जरूरी दस्तावेज

MP News: मध्य प्रदेश में कम्युनिटी हेल्थ प्रोग्राम ऑफिसरों (CHPO) की भारी कमी बनी हुई है। इस कमी के चलते जिला और ब्लॉक स्तर पर महत्वपूर्ण स्वास्थ्य यो...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 31 Oct 2025 07:24:51 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Oct 2025 07:24:51 PM (IST)
MP CHPO Recruitment 2025: एमपी में CHPO के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, आयु और जरूरी दस्तावेज
एमपी में CHPO के पदों पर निकली भर्ती।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में सीएचपीओ की भारी कमी
  2. NHM ने निकाली 23 संविदा पदों पर भर्ती
  3. इन डिग्री धारकों के पास है शानदार मौका

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय तक पहुंचाने वाले कम्युनिटी हेल्थ प्रोग्राम ऑफिसरों (सीएचपीओ) की भारी कमी बनी हुई है। इस कमी के चलते जिला और ब्लॉक स्तर पर महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी निगरानी का काम प्रभावित हो रहा है। इस संकट को देखते हुए NHM मध्य प्रदेश ने फिलहाल 23 संविदा पदों पर सीपीएचओ की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

मार्च 2026 तक के लिए संविदा आधार पर की जाएंगी नियुक्तियां

ये नियुक्तियां 31 मार्च 2026 तक के लिए संविदा आधार पर की जाएंगी, जिसका मुख्य उद्देश्य तात्कालिक रूप से कार्य को गति देना है। इन सीएचपीओ की जिम्मेदारी टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीबी, मलेरिया और गैर-संचारी रोग नियंत्रण जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाना है। स्वास्थ्य कार्यक्रमों को समुदाय तक प्रदान करने का लक्ष्य इस महत्वपूर्ण पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास विशेष शैक्षणिक योग्यता होनी अनिवार्य है।


उम्मीदवारों के लिए योग्यता

उम्मीदवारों के पास बीडीएस (बीडीएस), बीएएमएस (बीएएमएस) या बीएससी (नियमित पाठ्यक्रम) की डिग्री होने के साथ-साथ, उन्हें अस्पताल प्रशासन, स्वास्थ्य प्रबंधन या सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन में मास्टर, एमबीए या पीजी डिप्लोमा होना आवश्यक है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों को समुदाय तक पहुंचाने के लिए एक मजबूत प्रशासनिक ढांचा तैयार करना है।

यह भी पढ़ें- Gwalior प्रशासन की नई पहल... कम्युनिटी ग्रुप 'अपना ग्वालियर' से जोड़ा हर वर्ग, प्रदेश भर में लागू होगा यह नवाचार

अधिकारियों का क्या कहना है?

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश के अपर मिशन संचालक मनोज कुमार सरियाम राज्य में कम्युनिटी हेल्थ प्रोग्राम ऑफिसरों की कमी एक चुनौती है, जिससे जिला और ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में कठिनाई आ रही है। हमने 23 संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि महत्वपूर्ण योजनाओं, विशेषकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य और गैर-संचारी रोग नियंत्रण की निगरानी को मजबूत किया जा सके।