• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में 5 साल बाद 3,062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक महिलाएं 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक एमपी ई-सेवा पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगी।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 02:49:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 02:49:29 PM (IST)
MP में 5 साल बाद 3,062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
प्रतीकात्मक, एआई से तैयार फोटो।

HighLights

  1. पांच साल बाद 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती
  2. विवाहित महिला और दसवीं उत्तीर्ण होना जरूरी
  3. मार्च 2027 तक पूरी होगी चयन प्रक्रिया

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । प्रदेश में पांच साल बाद 3,062 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती होगी। इसके लिए 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक इच्छुक महिलाएं एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। आवेदिका का संबंधित ग्राम का निवासी और विवाहित होना जरूरी है।

आयु 21 से 45 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। ग्रामवार निर्धारित रिक्तियों के अनुसार चयन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में होगी।

18 जनवरी तक ग्रामसभा में प्रस्ताव


स्वास्थ्य विभाग ने समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसमें बताया गया कि 17 से 25 दिसंबर तक आवेदनों को ग्रामसभा के समक्ष रखा जाएगा। 26 दिसंबर से 18 जनवरी तक ग्रामसभा चयन प्रस्ताव अनुमोदित करेगी।


19 जनवरी से 5 फरवरी तक विकासखंड स्तर पर दावे-आपत्तियों का निराकरण होगा। इसके बाद 6 से 25 फरवरी तक जिला स्तर पर अपीलों का निराकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- MP Police Constable Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए MP पुलिस में 7,500 बंपर नौकरियां; आवेदन 6 अक्टूबर तक

20 मार्च तक प्रकिया

जिला स्वास्थ्य समिति 26 फरवरी से पांच मार्च 2027 तक अंतिम अनुमोदन देगी। इसके बाद चयन आदेश जारी होंगे। चयनित कार्यकर्ताओं की आईडी बनाने की प्रक्रिया छह से 20 मार्च तक पूरी की जाएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।