• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में लिफ्ट के लिए नया कानून; रजिस्ट्रेशन और थर्ड पार्टी बीमा जरूरी, ऑडिट भी होगा

मध्य प्रदेश में सोसाइटी, मॉल और बहुमंजिला इमारतों की लिफ्ट का पंजीयन, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और नियमित सुरक्षा ऑडिट कराना होगा। फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना लिफ्ट चलाना अवैध होगा।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 12:15:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 12:25:24 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP में लिफ्ट के लिए नया कानून; रजिस्ट्रेशन और थर्ड पार्टी बीमा जरूरी, ऑडिट भी होगा
प्रतीकात्मक, फोटो एआई से तैयार

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में लिफ्ट का पंजीयन और बीमा अनिवार्य
  2. सोसाइटी, मॉल और बहुमंजिला इमारतों की लिफ्ट का पंजीयन
  3. फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना लिफ्ट चलाना अवैध होगा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । मध्य प्रदेश में अब हर सोसाइटी, मॉल, बहुमंजिला इमारत के मालिक को लिफ्ट संचालन के लिए उसका पंजीयन और बीमा (थर्ड पार्टी इंश्योरेंस) कराना अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं प्रत्येक लिफ्ट के लिए समय-समय पर अधिकृत तकनीकी विंग या लिफ्ट इंस्पेक्टर द्वारा सुरक्षा ऑडिट कराना होगा। इसके बाद ही लिफ्ट का फिटनेस सर्टिफिकेट रिन्यू होगा। बिना वैध फिटनेस सर्टिफिकेट के लिफ्ट चलाना अवैध होगा।

किसी अधिकारी को जांच से रोकने या किसी भी लिफ्ट दुर्घटना को छुपाने पर दो साल तक की कैद और जुर्माने की सजा हो सकेगी।

यूपी-महाराष्ट्र की तर्ज पर कानून

इसका प्रावधान महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर तैयार मध्य प्रदेश लिफ्ट एवं एस्केलेटर एक्ट के प्रारूप में किया गया है। इसे जल्द विधानसभा में प्रस्तुत करने की तैयारी है। ऑनलाइन पोर्टल के जरिये होगी रखरखाव की ट्रैकिंग लिफ्ट और एस्केलेटर के मेंटेनेंस (रखरखाव) की पूरी ट्रैकिंग ऑनलाइन पोर्टल के जरिये होगी।


राज्य में केवल वही लिफ्ट लग सकेंगी जो ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीएसआई) के नए और वैश्विक सुरक्षा मानकों के अनुरूप हों। बिजली जाने या तकनीकी खराबी होने पर लिफ्ट हवा में बीच में न अटके, इसके लिए हर लिफ्ट में आटो रेस्क्यू डिवाइस अनिवार्य होगा। लिफ्ट के भीतर सीसीटीवी कैमरा, पर्याप्त रोशनी, आपातकालीन घंटी और लिफ्ट के बाहरी संपर्क साधने के लिए इंटरनेट या इंटरकाम आधारित कम्युनिकेशन लाइन का होना अनिवार्य रहेगा।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में कानून विभाग के प्रमुख सचिव का पद खाली, हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगा जवाब

इस वर्ष हो चुकी हैं सात दुर्घटनाएं

इंदौर (22 सितंबर) : नवलखा काम्प्लेक्स में पुरानी लिफ्ट की केबल टूटने से हादसे में सात लोग घायल हुए।

रीवा (30 अगस्त) : निजी अस्पताल में लिफ्ट दुर्घटना में फंसे एक मरीज की गर्दन दबने से मौत हो गई।

जबलपुर (3 जुलाई) : रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की नमकीन फैक्ट्री में सफाई कर रही महिला कर्मचारी पर लिफ्ट गिरने से मृत्यु हो गई।

भोपाल (29 अप्रैल) : एमपी नगर जोन-2 स्थित सागर प्लाजा की लिफ्ट हादसे में सात लोग घायल हो गए।

इंदौर (6 अप्रैल) : चंदन नगर के एक कारखाने में आयोजित शादी समारोह में लिफ्ट दुर्घटना में 12 लोग घायल हुए।

भोपाल (28 फरवरी) : मिसरोद क्षेत्र की चिनार ड्रीम सिटी आवासीय सोसाइटी में लिफ्ट गिरने से दो रहवासी गंभीर रूप से घायल हुए।

भोपाल (6 जनवरी, 2026) : चिनार ड्रीम सिटी सोसाइटी में 77 वर्षीय बुजुर्ग की लिफ्ट के नीचे दबने से मृत्यु हो गई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।