• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में पेंशनभोगियों के लिए राहत की खबर, पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए समय-सीमा तय, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

प्रदेश में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए राज्य केंद्रीकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल की समय-सीमा तय कर दी गई है, इसमे...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 29 Aug 2026 08:55:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Aug 2026 08:55:13 PM (IST)
एमपी में पेंशनभोगियों के लिए राहत की खबर, पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए समय-सीमा तय, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
सरकार ने तय की पेंशन प्रकरणों के निपटारे की सीमा।

HighLights

  1. सेवानिवृत्त कर्मचारियों अब को नहीं लगाने होंगे चक्कर
  2. सरकार ने तय की पेंशन प्रकरणों के निपटारे की सीमा
  3. नियमों के तहत तय समय में मंजूर किए जाएंगे मामले

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए राज्य केंद्रीकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल की समय-सीमा तय कर दी गई है, इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश पेंशन, भविष्य निधि एवं बीमा संचालनालय ने राज्य केंद्रीकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल (एससीपीपीसी) के तहत लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए क्रिएटर, वेरीफायर और एप्रूवर के स्तर पर कार्यों के निष्पादन की अधिकतम समय-सीमा (कार्य दिवस) निर्धारित की है।

संभागीय व जिला कार्यालयों में ढिलाई पर सख्ती

दरअसल, पिछले दिनों की गई विभागीय अनुश्रवण एवं समीक्षा में पाया गया कि संभागीय और जिला कार्यालयों में एससीपीपीसी के अंतर्गत क्रिएटर, वेरीफायर और एप्रूवर स्तर पर पेंशन प्रकरणों के निराकरण में जरूरत से ज्यादा समय लगता है। कई स्तरों पर मामले लंबे समय से अनिर्णित रहते हैं, जो राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के बिल्कुल विपरीत है।


यह भी पढ़ें- एमपी पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, अंशुमन यादव बने नए ADG इंटेलिजेंस, चंचल शेखर को खेल एवं युवा कल्याण की कमान

आगामी महीनों में सेवानिवृत्त होने वालों पर विशेष ध्यान

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे शासकीय सेवक जो आगामी महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उनके पेंशन प्रकरणों की स्वीकृति वित्त विभाग के नियमों के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पूरी की जाए। संचालक ने संबंधित अधिकारियों को भी इसके लिए निर्देशित किया है।

अब इतने दिनों में करना होगा पेंशन प्रकरणों का निराकरण

कार्य निष्पादनकर्ता नए प्रकरणों का निराकरण पुनरीक्षित प्रकरणों का निराकरण वेतन निर्धारण प्रकरणों का निराकरण
क्रिएटर 05 कार्य दिवस 04 कार्य दिवस 05 कार्य दिवस
वेरीफायर 05 कार्य दिवस 03 कार्य दिवस 03 कार्य दिवस
एप्रूवर 05 कार्य दिवस 03 कार्य दिवस 03 कार्य दिवस