• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में पटाखा दुकानों की शिफ्टिंग कोर्ट के आदेश पर अटकी, पटाखा कारोबारियों ने SDM के सामने रखा अपना पक्ष

प्रशासन व नगर निगम जिस जगह पर दुकान स्थित है वहां का भूमि उपयोग पता लगाने में जुट गए हैं। यदि भूमि उपयोग व्यावसायिक के अलावा अन्य कुछ हुआ तो निश्चित र...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 09:51:43 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 09:52:27 AM (IST)
भोपाल में पटाखा दुकानों की शिफ्टिंग कोर्ट के आदेश पर अटकी, पटाखा कारोबारियों ने SDM के सामने रखा अपना पक्ष
भोपाल में पटाखा दुकानों की शिफ्टिंग कोर्ट के आदेश पर अटकी (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. पटाखा दुकानों की शिफ्टिंग कोर्ट के आदेश पर अटकी
  2. लालघाटी में पटाखा दुकानों की शिफ्टिंग पर बढ़ा सस्पेंस
  3. हाईकोर्ट और SDM कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के लालघाटी हलालपुर स्थित 15 पटाखा दुकान और पांच गोदाम की शिफ्टिंग का मामला बैरागढ़ एसडीएम रवीश श्रीवास्तव के कोर्ट में लगा हुआ है। जिसको लेकर बुधवार को सुनवाई हुई, जिसमें पटाखा कारोबारियों ने अपना पक्ष रखा। जिसे सुनने के बाद एसडीएम ने आदेश को अपने पास सुरक्षित रख लिया है।

वहीं जबलपुर हाईकोर्ट में भी पटाखा दुकान व गोदाम को लेकर सुनवाई चल रही है, जहां कोर्ट का आदेश आना अभी बाकी है। बताया जा रहा है कि कोर्ट का आदेश आने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


सूत्रों ने बताया कि अब प्रशासन व नगर निगम जिस जगह पर दुकान स्थित है वहां का भूमि उपयोग पता लगाने में जुट गए हैं। यदि भूमि उपयोग व्यावसायिक के अलावा अन्य कुछ हुआ तो निश्चित रूप से नगर निगम द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले भोपाल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बैरसिया में पटाखा फैक्ट्री सील, क्षमता से अधिक मिला विस्फोटक