• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

TET News Update: MP में 62 हजार शिक्षकों के हक की लड़ाई तेज, स्कूल शिक्षा सचिव से मिलकर रखेंगे बात

शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में बताई जा रही 10 तकनीकी कमियों को दूर कराने की मांग उठाई।

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 08:33:40 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 08:33:40 AM (IST)
TET News Update: MP में 62 हजार शिक्षकों के हक की लड़ाई तेज, स्कूल शिक्षा सचिव से मिलकर रखेंगे बात
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. टीईटी मामले और आगे की कानूनी रणनीति पर चर्चा
  2. प्रदेश के 62 हजार शिक्षकों के मुद्दे पर सम्मेलन
  3. 29 अक्टूबर से पहले कमियां दूर करने की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के करीब 62 हजार पात्र शिक्षकों के भविष्य से जुड़े शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के मुद्दे पर रविवार को गांधी भवन में सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले, राज्य सरकार की कानूनी कार्रवाई और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

सम्मेलन में शिक्षकों ने टीईटी मामले में प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में बताई जा रही 10 तकनीकी कमियों को दूर कराने की मांग उठाई।

29 अक्टूबर से पहले होगी चर्चा

शिक्षकों का कहना है कि निर्धारित 29 अक्टूबर की समय-सीमा से पहले इन कमियों को दूर करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अवकाश समाप्त होने के बाद पहले कार्यदिवस पर स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से मुलाकात की जाएगी। इस दौरान शिक्षकों के पक्ष और न्यायालय में लंबित मामले को लेकर विभाग के सामने अपनी बात रखी जाएगी।


सम्मेलन में दीपक तिवारी ने बताया कि व्यक्तिगत रूप से भी सुप्रीम कोर्ट में इंटरलोक्यूटरी एप्लीकेशन (आईए) प्रस्तुत की है। इसके माध्यम से प्रदेश के लगभग 62 हजार पात्र शिक्षकों का पक्ष प्रभावित पक्षकारों के रूप में न्यायालय के समक्ष रखने का प्रयास किया गया है।

विभिन्न जिलों से आए शिक्षक अपने प्रकरणों से संबंधित दस्तावेज लेकर पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

यह भी पढ़ें- MP TET Update: 34,200 शिक्षकों की होगी लिस्टिंग, शहरी-ग्रामीण डेटा के आधार पर बनेंगे एक्जाम सेंटर, जल्द तय होगी तारीख

पात्र शिक्षक संगठन का गठन

सम्मेलन में शिक्षकों ने अपने मुद्दों को संगठित तरीके से उठाने के उद्देश्य से पात्र शिक्षक संगठन का गठन भी किया। सर्वसम्मति से विदिशा के दीपक तिवारी को संगठन का अध्यक्ष और नरसिंहपुर के राकेश दुबे को संयोजक नियुक्त किया गया।

नवगठित संगठन टीईटी सहित पात्र शिक्षकों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी काम करेगा।