ई-अटेंडेंस विवाद: भोपाल में वेतन रोकने के निर्देश पर भड़के शिक्षक, आंदोलन की चेतावनी
ई-अटेंडेंस के आधार पर शिक्षकों का वेतन आहरित करने संबंधी निर्देशों पर संगठन ने नाराजगी जताई है। फंदा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशों का शिक्षक संगठन ने विरोध किया ।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 01:13:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 01:13:00 PM (IST)
प्रतीकात्मक, एआई से तैयार फोटोHighLights
- फंदा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशों का शिक्षक संगठन ने किया विरोध
- एप की तकनीकी गड़बड़ियों से उपस्थिति दर्ज कराने में आ रही परेशानी
- तकनीकी कारणों से वेतन रोका तो शिक्षक हित में करेंगे आंदोलन
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। ई-अटेंडेंस के आधार पर शिक्षकों का वेतन आहरित करने संबंधी निर्देशों पर मध्यप्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन ने नाराजगी जताई है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी, फंदा भोपाल द्वारा जारी निर्देशों का विरोध करते हुए संगठन ने कहा है कि एप में लगातार तकनीकी समस्याएं आ रही हैं।
नेटवर्क, सर्वर और एप की गड़बड़ियों के कारण कई शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में शिक्षकों का वेतन रोकना न्यायसंगत नहीं है।
तकनीकी खामियों नहीं हुआ सुधार
संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने कहा कि शिक्षकों की वास्तविक उपस्थिति का सत्यापन स्कूल के उपस्थिति रजिस्टर और अन्य अभिलेखों से किया जा सकता है। तकनीकी खामियों के कारण वेतन रोकने के निर्देश से शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है।
आंदोलन की चेतावनी
संगठन ने मांग की है कि ई-अटेंडेंस की तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए और तकनीकी कारणों से उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर किसी शिक्षक का वेतन नहीं रोका जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि वेतन रोकने की कार्रवाई होने पर संगठन शिक्षक हित में आंदोलन करेगा।