• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: 15 दिन बाद भी हत्यारा फरार, केयरटेकर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी पर FIR

रातीबड़ में रिटायर्ड आइएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने केयरटेकर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के संचालक अखिलेश वर्मा के ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 10:27:58 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 10:27:58 PM (IST)
IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: 15 दिन बाद भी हत्यारा फरार, केयरटेकर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी पर FIR
IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड

HighLights

  1. केयरटेकर एजेंसी संचालक पर बिना वेरिफिकेशन के केस दर्ज
  2. हत्या का आरोपित 15 दिन बाद भी फरार, 50 हजार का इनाम
  3. एजेंसी के 25 केयरटेकर का नहीं कराया गया था पुलिस सत्यापन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रातीबड़ में रिटायर्ड आइएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने केयरटेकर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के संचालक अखिलेश वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि उसकी एजेंसी में काम करने वाले 25 केयरटेकर में से किसी का भी पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था।

हत्या का आरोपित वरुण कुमार भी इसी एजेंसी के माध्यम से अग्रवाल के यहां काम करने पहुंचा था। वह अगस्त में भी एजेंसी के जरिए काम कर चुका था, लेकिन उस समय भी उसका सत्यापन नहीं कराया गया था।

तीन से चार केयरटेकर का सत्यापन कराने का दावा

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय अखिलेश वर्मा मूल रूप से सीहोर जिले के बिलकिसगंज का रहने वाला है। वर्तमान में वह बागसेवनिया क्षेत्र में रहता था और वहीं वर्मा होम हेल्थ केयर एजेंसी संचालित करता था। उसने मई 2026 में एजेंसी शुरू की थी। मामले की जांच कर रहे एसआइ गब्बर सिंह ने बताया कि अखिलेश ने तीन से चार केयरटेकर का सत्यापन कराने का दावा किया है, लेकिन अब तक वह इससे संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर सका है। पुलिस उसके दावे की जांच कर रही है। सत्यापन में लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।


15 दिन बाद भी पूर्व आइएएस हत्याकांड में सुराग नहीं

रातीबड़ के सूरज नगर क्षेत्र में 29-30 सितंबर की रात केयरटेकर वरूण कुमार ने रिटायर्ड आइएएस राकेश अग्रवाल (72) की गला रेतकर हत्या कर दी थी। आरोपित ने सोते समय धारदार ब्लेड से उनका गला काट दिया था और घर से मोबाइल, सोना, नकदी लूट ले गया था। साथ ही उसने घर में धमाका करने रेगुलेटर से गैस चालू कर दिया था और उसके ऊपर प्रेस भी रख दी थी।

हत्या के मामले में पुलिस अब तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वरुण ग्वालियर का रहने वाला है और पंजाब में रहने वाली अपनी बहन के पते पर दस्तावेज बनवाए थे। हत्या के बाद वह भोपाल रेलवे स्टेशन से आगरा भागा था पूर्व आइएएस का मोबाइल दोस्त को दिया था। आरोपित की तलाश में पुलिस की 15 टीमें सप्ताह भर तक अलग-अलग ठिकानों में डेरा डाले रहीं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

यह भी पढ़ें- MP में फिर होगी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, दिसंबर में प्रमोशन के बाद जनवरी में बदलेंगे कई जिलों के कलेक्टर