• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में बुजुर्ग महिला की हत्या के विरोध में चक्काजाम, 45 मिनट सड़क पर प्रदर्शन

भोपाल के वाजपेयी नगर मल्टी में 75 वर्षीय कलरी देवी की हत्या के विरोध में स्वजन और परिचितों ने कोहेफिजा से कलेक्ट्रेट जाने वाली सड़क पर करीब 200 मीटर तक जाम लगाया। यातायात प्रभावित रहा।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 02:48:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 02:48:46 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में बुजुर्ग महिला की हत्या के विरोध में चक्काजाम, 45 मिनट सड़क पर प्रदर्शन
मृतका कलरी देवी।

HighLights

  1. हत्या के विरोध में 45 मिनट चक्काजाम
  2. दम घोंटकर हत्या, सोने के दांत उखाड़े
  3. इलाके के युवक पर संदेह, गिरफ्तारी की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के वाजपेयी नगर मल्टी क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की हत्या के विरोध में शनिवार को स्वजन और परिचितों ने चक्काजाम कर दिया। आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने कोहेफिजा से कलेक्ट्रेट जाने वाली सड़क पर करीब 200 मीटर तक रास्ता रोक दिया। लगभग 45 मिनट तक चले प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित रहा।

सूचना मिलने पर एसीपी अनिल बाजपेई सहित दो थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद स्वजन कलरी देवी के अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।


दम घोंटकर की गई थी हत्या, सोने के दांत भी उखाड़े

कलरी देवी की हत्या के मामले में शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रस्सीनुमा किसी वस्तु से उनका गला घोंटा गया था। हत्या के बाद बदमाश उनके सोने के दांत उखाड़कर ले गए थे। वारदात के तरीके से लूट के लिए हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 75 वर्षीय वृद्धा की लूट के बाद हत्या, मुंह पर मुक्के मारकर निकाला सोने का दांत, आरोपी फरार

इलाके के युवक पर जताया संदेह

प्रदर्शन के दौरान स्वजन ने इलाके के ही एक युवक पर हत्या में शामिल होने का संदेह जताया। उनका कहना है कि वारदात के बाद से वह युवक गायब है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच और पुष्टि का इंतजार है। स्वजन ने इलाके में पहले भी हुई दो हत्याओं का हवाला देते हुए पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए और आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

गिरफ्तारी के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से चर्चा की। अधिकारियों ने मामले में जल्द कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके बाद स्वजन ने रास्ता खोल दिया और यातायात सामान्य हुआ।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।