• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल की सड़कों पर गड्ढों से परेशान जनता ने 'हेलो नईदुनिया' में पूछे तीखे सवाल, SDO ने बताया- लोकपथ एप से चार दिन में होगा समाधान

भोपाल में जर्जर सड़कों और गड्ढों को लेकर नागरिकों ने मंगलवार को हेलो नवदुनिया कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी एसडीओ अनिल जैन से सवाल किए।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 08:00:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 08:00:01 PM (IST)
भोपाल की सड़कों पर गड्ढों से परेशान जनता ने 'हेलो नईदुनिया' में पूछे तीखे सवाल, SDO ने बताया- लोकपथ एप से चार दिन में होगा समाधान
एसडीओ अनिल जैन ने नागरिकों से PWD के लोकपथ मोबाइल एप का इस्तेमाल करने की अपील की

HighLights

  1. शिकायत मिलने पर चार दिनों में मरम्मत का दावा किया
  2. मेट्रो प्रभावित मार्गों की जिम्मेदारी मेट्रो और निगम पर होगी
  3. भोपाल की 1085 शिकायतों में 1082 का समाधान हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल में जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर नागरिकों की नाराजगी मंगलवार को हेलो नईदुनिया कार्यक्रम में खुलकर सामने आई। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के SDO अनिल जैन से सड़क संबंधी समस्याएं साझा कीं और उनसे सवाल पूछे। एसडीओ ने शिकायतों पर संबंधित विभागों की जिम्मेदारी स्पष्ट करते हुए समाधान का भरोसा दिया।

मेट्रो प्रभावित सड़कों पर अब मेट्रो और निगम की जिम्मेदारी

एमपी नगर की आशा सिंह ने माखन लाल चौराहे से एमपी नगर की ओर जाने वाली लेफ्ट साइड की सड़क पर बने गड्ढों की शिकायत की। इस पर एसडीओ अनिल जैन ने बताया कि बीते वर्ष मेट्रो प्रशासन ने कुछ चुनिंदा हिस्सों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को फंड दिया था। इन हिस्सों का काम पूरा कराया जा चुका है।


उन्होंने बताया कि इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने अन्य मेट्रो प्रभावित सड़कों की मरम्मत से इंकार कर दिया है। ऐसे में निर्माण कार्य से प्रभावित बाकी मार्गों को सुधारने की जिम्मेदारी अब मेट्रो प्रशासन और नगर निगम की होगी।

सवाल -- सलैया स्थित आकृति ईको सिटी से लेकर 13 शटर तक सड़क बेहद खराब है। -शिकायकर्ता स्वापनिल कुमार

जवाब -- सलैया क्षेत्र की सड़कें किस विभाग है कि जांच करवा लेते हैं। हाउसिंग बोर्ड या बीडीए ने उक्त क्षेत्र का विकसित किया है। वहां की अधिकांश सड़कें उक्त विभागों की है।

सवाल -- अशोका गार्डन थाने के पीछे शेड कालोनी की सड़क जर्जर है। -शिकायकर्ता सीमा

जवाब -- शेड कालोनी की सड़कें नगर निगम के अधीन आती है। निगम को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा।

सवाल -- पीडब्ल्यूडी की अधिकांश सभी सड़कें खराब है उनमें गड्ढे हो गए हैं। - शिकायतकर्ता उमाशंकर तिवारी

जवाब -- पीडब्ल्यूडी के 80 प्रतिशत सड़कें अच्छी हालत में हैं, यदि कोई सड़क खराब है उसकी फोटो लोकपथ एप पर अपलोड करें, चार दिन के भीतर मरम्मत होगी।

सवाल -- अवधपुरी विद्यासागर संस्थान के आसपास की सड़कें खराब है उनमें गड्ढे हो गए हैं। -शिकायतकर्ता वर्षा सोनी

जवाब -- अवधपुरी की अधिकांश सड़कें कालोनाइजरों द्वारा बनाई गई है। कालोनाइजरों को लाइसेंस नगर निगम जारी करता है। कालोनाइजरों से सड़कों की मरम्मत करवानी की जिम्मेदारी नगर निगम की है।

सवाल -- नीलबड़ के शक्ति परिसर और आसपास के इलाके में रोड जलभराव होता है। रोड खराब है काफी दिक्कत होती है। -शिकायतकर्ता दीपांकर गुप्ता

जवाब -- ठीक है हम दिखवाते हैं। यदि पीडब्ल्यूडी के अधीन आने वाली सड़क होगी तो जल्द से जल्द सड़क की रिपेयरिंग की जाएगी।

सवाल -- डीआईजी बंगला से लेकर कमला नेहरू अस्पताल तक बनी सड़क पर बेहद खराब जगह-जगह गड्ढे हैं। -शिकायकर्ता अर्पण वर्मा

जवाब -- यह सड़क पीडब्ल्यूडी की है। पीडब्ल्यूडी हर तीन साल में शहर की सड़क का रिनुअल करता। आप लोक पथ एप पर खराब सड़क का फोटो अपलोड करें चार दिन के भीतर सड़कें गड्ढे भर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- एमपी के किसानों के लिए बड़ी राहत, सिर्फ 5 रुपये में मिल रहा बिजली कनेक्शन, अब तक 2.21 लाख ग्रामीण उपभोक्ताओं को फायदा