• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

अब इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में धंस गई सड़क, पांच महीने में शहर में पांचवी घटना

अभी जहां सड़क धंसी, वहां पर एक साल में यह दूसरी घटना है। पहले भी यहां चैंबर को ठीक करवाकर आसपास मिट्टी से भराव करवाया गया था।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 12:37:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 01:08:42 PM (IST)
अब इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में धंस गई सड़क, पांच महीने में शहर में पांचवी घटना
इंदौर में सड़क पर हुआ गड्ढा। - फाइल फोटो

HighLights

  1. जमीन का बड़ा हिस्सा खोलला मिला
  2. सड़क का स्लैब हवा में ही लटका
  3. एक ही जगह पर दूसरी बार घटना

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर शहर में पिछले कुछ समय से सड़क धंसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, अब ताजा मामला परदेशीपुरा इलाके की गली नंबर तीन में सामने आया। यहां पर चैंबर के करीब सड़क नीचे धंसक गई। हादसे की वजह कांक्रीट का टूटना बताया जा रहा है। इसके नीचे जमीन का बड़ा हिस्सा खोलला मिला था। सूचना मिलने के बाद नगर निगम के कर्मचारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचे। तब सड़क का स्लैब हवा में ही लटका हुआ था।

नगर निगम के अधिकारियों की माने तो पुराना चैंबर था और इसकी वजह से सड़क का हिस्सा धंस गया। इलाके में ड्रेनेन लाइन तो पुरानी डली हुई है, लेकिन चैंबर का ढक्कन ही सिर्फ नया नजर आया। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ड्रेनेज चैंबर के पास जगह खोखली कैसे हो गई। इसको लेकर एक वजह खराब भरा और दूसरा लीकेज माना जा रहा है।


इसी जगह पर पहले भी धंसी थी सड़क

जानकारी के मुताबिक अभी जहां सड़क धंसी, वहां पर एक साल में यह दूसरी घटना है। पहले भी यहां चैंबर को ठीक करवाकर आसपास मिट्टी से भराव करवाया गया था। अब एक बार फिर उसी जगह पर सड़क के घंसने का मामला सामने आया है। इससे पहले हुए काम पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

इसके पहले शहर में पंढरीनाथ, नासिया रोड, गाड़ी अड्डा, गोराकुंड और मेघदूत गार्डन के करीब सड़क धंसने की घटनाएं सामने आई थीं। लगातार सामने आती इन घटनाओं की वजह से सड़क के भराव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अचानक सड़क धंसने से बड़ा हादसा भी हो सकता था।

यह भी पढ़ें- इंदौर में फिर धंसी भ्रष्टाचार की सड़क... पंढरीनाथ थाने के सामने 10 फीट गहरा गड्ढा हुआ, 5 हफ्ते में यह चौथा मामला