• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में फिर धंसी भ्रष्टाचार की सड़क... पंढरीनाथ थाने के सामने 10 फीट गहरा गड्ढा हुआ, 5 हफ्ते में यह चौथा मामला

नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार सोमवार सुबह एक बार फिर सामने आ गया। पंढरीनाथ पुलिस थाने के सामने सड़क अचानक धंस गई। देखते हुए देखते 10-12 फीट गहरा गड्...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 08:18:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 08:18:29 PM (IST)
इंदौर में फिर धंसी भ्रष्टाचार की सड़क... पंढरीनाथ थाने के सामने 10 फीट गहरा गड्ढा हुआ, 5 हफ्ते में यह चौथा मामला
पंढरीनाथ थाने के सामने 10 फीट गहरा गड्ढा।

HighLights

  1. इंदौर में भ्रष्टाचार की पोल खोलती धंसती सड़कें
  2. पंढरीनाथ थाने के सामने 10 फीट गहरा गड्ढा
  3. ड्रेनेज पाइप फटने से मिट्टी बहने की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार सोमवार सुबह एक बार फिर सामने आ गया। पंढरीनाथ पुलिस थाने के सामने सड़क अचानक धंस गई। देखते हुए देखते 10-12 फीट गहरा गड्ढा हो गया। घटना के समय सड़क पर कोई वाहन नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के लोगों ने तुरंत सड़क धंसने की सूचना नगर निगम को दी, जिसके बाद निगम अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुधार काम शुरू किया।

इंदौर क्षेत्र में इसी तरह से धंस चुकी हैं सड़क

करीब डेढ घंटे की मशक्कत के बाद गिट्टी-मुरम से गड्ढे को भर दिया गया। जिस जगह गड्ढा हुआ है वहां पास ही चेंबर है। कुछ वर्ष पहले ही यहां ड्रेनेज लाइन बिछाई गई थी। आरंभिक रूप से लाइन बिछाने वाली एजेंसी की गलती सामने आ रही है। पिछले पांच सप्ताह में यह चौथा मौका है जब शहर में सड़क धंसने का मामला सामने आया है। इसके पहले नसिया रोड, एमजी रोड और जूनी इंदौर क्षेत्र में इसी तरह से सड़क धंस चुकी है।


करीब 10 फीट गहरा हुआ गड्ढा

सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे पंढरीनाथ पुलिस थाने के सामने कंबल वाली रोड का एक हिस्सा अचानक धंस गया। दुकानदारों का कहना है कि शनिवार को भी यहां गड्ढा बना था, लेकिन यह इतना बड़ा नहीं था। यही वजह थी कि किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

कुछ लोगों ने उस वक्त इसका वीडियो भी बनाया था। सोमवार को सड़क अचानक धंस गई। इसके करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। यह गड्ढा काफी लंबा-चौड़ा था। दोपहर बाद तक निगम की टीम ने सुधार कार्य पूरा करने के बाद यातायात बहाल कर दिया।

कुछ वर्ष पहले बिछी थी लाइन

आरंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस क्षेत्र में कुछ वर्ष पहले नागार्जुन कंस्ट्रक्शन एजेंसी ने ड्रेनेज लाइन बिछाई थी। आशंका है कि बिछाई गई लाइन में कुछ जगह पाइप फूट गए होंगे जिस वजह से मिट्टी बह गई और सड़क धंस गई।

जिस जगह सड़क धंसी है वहीं पास में सीवेज चेंबर भी है। सोमवार को हुई गड्ढे को फिलहाल तो भर दिया गया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस बात आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि सड़क आगे और नहीं धंसेगी।

मास्टर प्लान में शामिल है यह सड़क

जो सड़क धंसी है वह सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड तक प्रस्तावित मास्टर प्लान की सड़क का हिस्सा है। इसके टेंडर हो चुके हैं। जल्द ही इस हिस्से का निर्माण भी शुरू होने वाला है।

सड़क क्यों धंसी यह जांच का विषय है। आरंभिक रूप से यह बात सामने आई है कि नागार्जुन कंस्ट्रक्शन ने कुछ समय पहले ड्रेनेज लाइन बिछाई थी। आशंका है कि उस काम में गड़बड़ी हुई। कंपनी की शिकायत लोकायुक्त में भी हुई है।

इसके पहले भी जूनी इंदौर और अन्य जगह इस कंपनी के काम में गड़बड़ी की शिकायत हुई है। हम जांच कर रहे हैं। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। फिलहाल गड्ढे को भर दिया गया है। हालांकि यह सड़क मास्टर प्लान में शामिल है। जल्द ही काम शुरू होगा।- राजेंद्र राठौर, प्रभारी महापौर इंदौर नगर निगम

ब्लाक धंस और सड़क नीचे बैठ गई

9 सितंबर को नसिया रोड पर ड्रेनेज लाइन बिछाने के बाद लगाए गए पेवर ब्लाक धंस गए थे। इसके चलते सड़क पूरी तरह से बैठ गई। कुछ जगह तो ब्लाक ढाई से तीन फीट नीचे तक आ गए थे। हालांकि निगम के अधिकारी कह रहे हैं कि लोडिंग वाहन की वजह से ब्लाक धंस गए थे।

सड़क पर बना था 20 फीट गहरा गड्ढा

28 अगस्त को गाड़ी अड्डा स्थित वाल्मीकि बस्ती में सड़क पर 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। जिस जगह सड़क धंसी थी वहां से रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क धंसने के समय सड़क पर कोई वाहन नहीं था वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

यह भी पढ़ें- रतलाम-इंदौर के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पश्चिम रेलवे ने 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरा शेड्यूल

जिस जगह यह सड़क धंसी थी वहां भी पास ही में ड्रेनेज का चेंबर है। आरंभिक जांच में ड्रेनेज लाइन बिछाने वाली एजेंसी की लापरवाही सामने आई है। एजेंसी ने लाइन बिछाते समय फूटे पाइप बिछाए, जिससे मिट्टी धीरे-धीरे बही और सड़क धंस गई।

गोराकुंड में भी धंस चुकी है सड़क

एक माह पहले गोराकुंड चौराहा पर पानी लाइन की टेस्टिंग के दौरान सड़क धंस गई थी। जिस वक्त सड़क धंसी उस वक्त वहां वाहनों की सामान्य आवाजाही थी। अचानक जमीन धंसने और तेजी से पानी आने से लोग घबरा गए। पानी के दबाव के चलते डामर और पेवर ब्लाक उखड़ गए। बाद में नगर निगम ने अस्थाई सुधार कार्य किया।