भोपाल में जीआईपीसैट डामर तकनीक से दुरुस्त होंगी सड़कें, तुरंत भरे जाएंगे बारिश से बने गड्ढे
महापौर मालती राय ने जोन-10 के वार्ड-50 स्थित जी-3 गुलमोहर कॉलोनी में मशीन से पेचवर्क कार्य की शुरुआत की और इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 01:03:23 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 01:03:23 PM (IST)
महापौर मालती राय ने इंस्टा रोड पेचर मशीन से सड़कों की मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया। सौ : नगर निगमHighLights
- नई तकनीक से सड़क मरम्मत की शुरुआत
- भोपाल में महापौर मालती राय ने किया शुभारंभ
- समय पर और बेहतर गुणवत्ता से होगा पेचवर्क
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । शहर की सड़कों के गड्ढों की मरम्मत अब नई तकनीक से की जाएगी। नगर निगम ने जीआईपीसैट डामर तकनीक पर आधारित इंस्टा रोड पेचर मशीन से पेचवर्क शुरू कराया है। महापौर मालती राय ने शनिवार को जोन-10 के वार्ड-50 स्थित जी-3 गुलमोहर कॉलोनी में मशीन से मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने मौके पर मशीन की कार्यप्रणाली देखी और अधिकारियों से इसकी तकनीक की जानकारी ली।
सुधार कार्य होगा बेहतर
निगम का दावा है कि इस मशीन के इस्तेमाल से सड़कों की मरम्मत तय समयसीमा में और बेहतर गुणवत्ता के साथ की जा सकेगी। साथ ही पेचवर्क की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।
बारिश के बाद मरम्मत में होगी सहूलियत
निगम का उद्देश्य बारिश और अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कर आवागमन सुगम बनाना है। निगम का दावा है कि इससे क्षतिग्रस्त सड़कों पर आवागमन सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
इस दौरान महापौर परिषद सदस्य सुषमा बावीसा सहित निगम अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।