• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मोबाइल हैंग हुआ और उड़ गए 2.48 लाख रुपये; भोपाल के डेयरी कारोबारी से ऑनलाइन ठगी

भोपाल के ईदगाह हिल्स निवासी डेयरी कारोबारी अजय पारदसानी के मोबाइल हैंग होने के दौरान बैंक खाते से 2,48,207 रुपये निकल गए।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 01:14:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 01:14:34 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मोबाइल हैंग हुआ और उड़ गए 2.48 लाख रुपये; भोपाल के डेयरी कारोबारी से ऑनलाइन ठगी
प्रतीकात्मक फोटो एआई से बनाई गई

HighLights

  1. मोबाइल हैंग होते ही खाते से रकम गायब
  2. दो ट्रांजेक्शन में 2.48 लाख रुपये ट्रांसफर
  3. शाहजहांनाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ईदगाह हिल्स निवासी एक डेयरी कारोबारी का मोबाइल हैंग हुआ और इसी दौरान उनके बैंक खाते से दो लाख 48 हजार 207 रुपये निकल गए। पीड़ित को आशंका है कि साइबर जालसाजों ने मोबाइल को निशाना बनाकर खाते से रकम ट्रांसफर की है।

शिकायत पर शाहजहांनाबाद पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- साध्वी हर्षा रिछारिया हुईं ऑनलाइन बुलिंग की शिकार, भोपाल साइबर क्राइम में की शिकायत

आईसीआईसीआई बैंक खाते से ट्रांजेक्शन

पुलिस के अनुसार अजय पारदसानी (44), निवासी आशाकुंज ब्राइट कॉलोनी, ईदगाह हिल्स ने बताया कि 27 अक्टूबर की रात करीब 10:01 बजे उनका मोबाइल अचानक हैंग हो गया था। इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन हुए।


पहली बार में 1 लाख 69 हजार 946 और दूसरी बार में 78 हजार 261 रुपये निकाल लिए गए। दोनों लेन-देन की अनुमति उन्होंने नहीं दी थी।

पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन, यूटीआर नंबर और संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच कर रही है।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।