• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'बिना टिकट सफर पड़ा भारी': भोपाल मंडल में 7 दिनों में पकड़े 5,672 मामले, ₹48.44 लाख जुर्माना वसूला

भोपाल रेल मंडल के विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 1 से 7 अक्टूबर तक 5,672 मामलों में कार्रवाई कर 48.44 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 04:37:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 04:37:00 PM (IST)
'बिना टिकट सफर पड़ा भारी': भोपाल मंडल में 7 दिनों में पकड़े 5,672 मामले, ₹48.44 लाख जुर्माना वसूला
भोपाल रेल मंडल द्वारा विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। सौ-रेलवे

HighLights

  1. भोपाल रेल मंडल के विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 7 दिन में 5,672 मामले पकड़े
  2. 1 से 7 अक्टूबर तक 5,672 मामलों में कार्रवाई कर 48.44 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया
  3. भोपाल स्टेशन पर 2,902 मामले पकड़े गए और 25.20 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेल यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने तथा बिना टिकट व अनुचित टिकट यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से भोपाल रेल मंडल द्वारा विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलाए गए इस 7 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान चेकिंग टीमों ने कुल 5,672 मामलों में कार्रवाई करते हुए 48,44,045 रुपये (48.44 लाख रुपये) की रिकॉर्ड जुर्माना राशि वसूल की।

भोपाल स्टेशन पर हुई सबसे बड़ी कार्रवाई

अभियान के दौरान भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में वाणिज्य विभाग की टीमों द्वारा सघन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान भोपाल स्टेशन पर सर्वाधिक 2,902 मामले पकड़े गए, जिनसे 25,20,585 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें बिना टिकट यात्रा के 1,460 मामले (14.49 लाख रुपये जुर्माना), अनुचित टिकट के 1,391 मामले (10.56 लाख रुपये जुर्माना) और बिना बुक किए सामान के 51 मामले शामिल हैं।


प्रमुख स्टेशनों पर ऐसी रही स्थिति

इटारसी स्टेशन: कुल 1,308 मामलों में कार्रवाई करते हुए 11,55,460 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

बीना स्टेशन: 1,001 मामलों से 7,72,350 रुपये की जुर्माना राशि अर्जित की गई।

गुना स्टेशन: 304 मामलों में कार्रवाई कर 2,61,250 रुपये वसूले गए।

हरदा स्टेशन: 157 मामलों में 1,34,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें- लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों की बल्ले-बल्ले: भोपाल रेल डिवीजन में रनिंग कर्मचारियों के 606 पद बढ़े, दो नए कैडर भी बने

नियमों के प्रति जागरूक करना मुख्य उद्देश्य

अभियान के दौरान बिना टिकट व अनुचित टिकट के साथ-साथ निर्धारित सीमा से अधिक या बिना बुकिंग के भारी सामान ले जाने वाले यात्रियों पर भी नियम अनुसार कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा और जुर्माने से बचने के लिए हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा अपने साथ ले जाने वाले सामान की बुकिंग नियमानुसार कराएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे में यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ नियमों के पालन हेतु ऐसे विशेष जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे।