• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीवन बर्बाद कर दिया, अपमानित किया, आतंकी बना दिया… मालेगांव केस में बरी होने के बाद Sadhvi Pragya Thakur का बयान

Sadhvi Pragya Thakur emotional statement: मालेगांव बम ब्लास्ट साल 2008 में हुआ था, जिसमें 6 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल हुए थे। जांच के दौरान साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित सहित 7 लोगों को आरोपी बनाया गया था। तत्कालीन यूपीए सरकार ने इसे हिंदू आतंकवाद करार दिया था।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 31 Jul 2025 12:06:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 31 Jul 2025 02:10:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जीवन बर्बाद कर दिया, अपमानित किया, आतंकी बना दिया… मालेगांव केस में बरी होने के बाद Sadhvi Pragya Thakur का बयान
रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधा।

HighLights

  1. संघ और एबीवीपी से जुड़ी रही हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
  2. 2019 में भाजपा के टिकट से लड़ा था लोकसभा चुनाव
  3. कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को हरा कर बनी थीं सांसद

एजेंसी, नई दिल्ली/भोपाल। 2008 के मालेगांव बम ब्लास्ट केस (Malegaon blast Case latest update) में एनआईए की विशेष अदालत ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। फैसला सुनाते समय प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Malegaon case) भी मुंबई स्थित कोर्ट में मौजूद थीं।

बरी करार दिए जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Thakur statement) ने कहा कि उन्हें गलत तरीके से इस केस में आरोपी बनाया गया। इससे उनका जीवन बर्बाद हो गया। उन्हें अपने ही देश में आतंकवादी बना दिया गया।


साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मुझे 17 साल तक अपमानित किया गया। 13 दिनों तक प्रताड़ित किया गया। बकौल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, मैं आज फैसले के दिन कोर्ट में मौजूद रहीं, क्योंकि मैं न्यायालय के प्रति सम्मान रखती हूं।

कांग्रेस की हिंदू आतंकवाद की साजिश ध्वस्त: भाजपा

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, कांग्रेस की हिंदू आतंकवाद की साजिश ध्वस्त हो गई है। किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई सबूत नहीं था। कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाले कर्नल पुरोहित पर आरोप लगाया गया था। प्रज्ञा ठाकुर पर ब्लास्ट में अपनी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था। उन्हें इतना प्रताड़ित किया गया कि उसके बाद वह चल नहीं सकती थीं। यह विशुद्ध वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस की साजिश थी। हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। नीचे देखिए वीडियो

naidunia_image

उमा भारती ने भी दी बधाई

इस बीच, भाजपा की फायरब्रांड नेता रहीं उमा भारती ने भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर प्रतिक्रिया दी है। उमा भारत ने एक्स पर लिखा - भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा आज निर्दोष साबित हुईं। प्रज्ञा जी को बधाई एवं माननीय न्यायालय का अभिनंदन।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें - Malegaon Blast Case में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सहित सातों आरोपी बरी, ओवैसी का सवाल- 6 लोगों को किसने मारा?

अमित मालवीय का पोस्ट- हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकता

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा- कांग्रेस ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव गढ़ा और निर्दोषों पर फर्जी केस थोपे।

अमित मालवीय के मुताबिक, Malegaon Blast Case (2008) पर फैसला सुनाते हुए जज ने कहा:

  • Prosecution साबित नहीं कर सका कि बाइक पर बम रखा गया था।
  • बाइक का चेसिस नंबर मिटा दिया गया था और इंजन नंबर संदिग्ध है।
  • कोई सबूत नहीं कि बाइक साध्वी प्रज्ञा की थी या वो उसकी मालिक थीं।
  • RDX के इस्तेमाल का आरोप तो है, पर न तो Lt. Col. पुरोहित के घर में उसका कोई भंडारण मिला और न ही इसे असेंबल करने का कोई प्रमाण है।

साफ है — कांग्रेस ने एक साजिश रची थी। सोनिया गांधी, पी. चिदंबरम और सुशील कुमार शिंदे जैसे नेताओं को सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। सनातन धर्म पवित्र है। हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता। गर्व से कहो — हम हिंदू हैं!

यहां भी क्लिक करें - Malegaon Bomb Blast से लेकर कोर्ट केस और फैसले तक.... Timeline में समझिए पूरा केस

#WATCH | On NIA court acquitting all the accused in the Malegaon Blast case, BJP leader Ravishankar Prasad says, "Congress's conspiracy of Hindu terror has been destroyed. There was no evidence against any of the accused. Colonel Purohit, who fought against terrorism in Kashmir,… pic.twitter.com/zIlI54QCK7

— ANI (@ANI) July 31, 2025

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।