
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को अपना इस्तीफा सौंपा है। नियमानुसार अब इस त्याग पत्र को अंतिम स्वीकृति के लिए राज्य शासन को भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले के बाद एक सप्ताह पहले ही अनुराग सुजानिया को वहां से हटाया गया था। इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के कुछ ही दिनों के भीतर अब उन्होंने सेवा से त्याग पत्र देकर चौंका दिया है, जिसे शासन स्तर पर विचार और स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- एमपी में ऊंची इमारत बनाने के नियम बदले, 45 मीटर से हाई बिल्डिंग के लिए विशेष कमेटी का क्लीयरेंस अनिवार्य
खबर अपडेट की जा रही है...