MP की गोशालाओं के लिए खुशखबरी; सांची और पशुधन निगम पहुंचाएंगे ब्रांडेड पशु आहार
प्रदेश की पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंश को अब विशेष ब्रांड का पशु आहार उपलब्ध कराया जाएगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश गोसंवर्धन बोर्ड, सांची दुग्ध महासंघ और मध्य प्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के बीच अनुबंध हुआ है।
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 02:23:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 02:23:55 PM (IST)
प्रतीकात्मक, एआई तैयार तस्वीरHighLights
- पंजीकृत गोशालाओं तक पहुंचेगा पशु आहार
- चार संस्थाओं के बीच हुआ एमओयू
- सांची और पशुधन विकास निगम करेंगे आपूर्ति
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश की पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंश को अब पशु खास ब्रांड का पशु आहार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बुधवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश गोसंवर्धन बोर्ड, सांची दुग्ध महासंघ और मध्य प्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के बीच एमओयू हुआ।
गोवंश को मिलेगा पोषण
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संचालनालय में हुई बैठक में चारों संस्थाओं के अधिकारियों ने अनुबंध पर सहमति दी। इस व्यवस्था का उद्देश्य गोशालाओं में आश्रित निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण और पोषण व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
अब तक गोशालाओं में गोवंश के लिए चारे और अन्य पोषण की व्यवस्था की जाती थी। पशु आहार मिलने से उनके पोषण में मदद मिलेगी। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सांची दुग्ध महासंघ और पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम गोशालाओं तक पशु आहार पहुंचाएंगे।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग और गोसंवर्धन बोर्ड व्यवस्था के क्रियान्वयन में भूमिका निभाएंगे।