• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP को 'मिल्क कैपिटल' बनाने की ओर बड़ा कदम; क्षीर सागर योजना में शामिल होंगे वृंदावन ग्राम, मिलेंगे ये बड़े फायदे

सरकार का उद्देश्य गोवंश के संवर्धन और संरक्षण के साथ दूध उत्पादन बढ़ाना तथा पशुपालकों को प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री ने इन ग्रामों को अन्य गांवों...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 09:10:51 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 09:10:51 AM (IST)
MP को 'मिल्क कैपिटल' बनाने की ओर बड़ा कदम; क्षीर सागर योजना में शामिल होंगे वृंदावन ग्राम, मिलेंगे ये बड़े फायदे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी वृंदावन ग्रामों को क्षीर सागर योजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। सौ- जनसंपर्क विभाग

HighLights

  1. वृंदावन ग्रामों को क्षीर सागर योजना से जोड़ने के निर्देश
  2. 208 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में विकसित हो रहे वृंदावन ग्राम
  3. प्रदेश के 129 गांवों में दूध समितियों का हुआ गठन

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा सभी वृंदावन ग्रामों को क्षीर सागर योजना में शामिल किया जाएगा, जिसके अंतर्गत नस्ल सुधार, पशुओं के लिए पोषण, उपचार जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

प्रदेश को देश का मिल्क कैपिटल बनाने के उद्देश्य से दूध उत्पादन को बढ़ावा देने, गोवंश के संवर्धन और संरक्षण तथा पशुपालकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विधानसभा क्षेत्रों पर फोकस

प्रदेश के 208 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में विकसित हो रही मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना अन्य ग्रामों के लिए उदाहरण और प्रेरणा का स्रोत बनेगी। यह नवाचार प्रदेश में गोपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें- देश में खुलने वाली 75 हजार सहकारी डेयरियों में सबसे ज्यादा एमपी में होंगी स्थापित, 3 साल में 50 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य

129 ग्रामों में दूध समितियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह निर्देश मंत्रालय में योजना के समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में दिए। प्रदेश में 129 ग्रामों में दूध समितियों का गठन किया जा चुका है। इनमें से 70 ग्रामों में दुग्ध संघ के गतिविधियां संचालित है।

बैठक में वृंदावन ग्रामों में संचालित गोशालाओं तथा उनके विकास के लिए संचालित गतिविधियों के जानकारी भी दी है। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल उपस्थित थे।