भोपाल में बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम, बदलेगा ट्रैफिक रूट
Bhopal Traffic Routes Divert: भोपाल में भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने सुबह आठ बजे से डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था लागू की है।
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 01:27:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 01:37:38 PM (IST)
भोपाल में कई रास्तों पर वाहनों को रहेगी नो एंट्री। - प्रतीकात्मक तस्वीरHighLights
- भोपाल में 40-50 हजार लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान है
- 1200 बसों और 2 हजार कारों के लिए तय किए रूट
- सीहोर-रातीबड़ जाने वालों के लिए भी बदलेगा रास्ता
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। टीटी नगर के अटल पथ पर बुधवार को प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में 40 से 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। सुबह 10 बजे से होने वाले कार्यक्रम के साथ अटल पथ से अपेक्स बैंक तिराहे तक रैली भी निकाली जाएगी।
इसमें करीब 1200 बसों और दो हजार चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने सुबह आठ बजे से डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था लागू की है।
अलग-अलग जिलों से आने वाली बसों के लिए रूट और पार्किंग तय
- विदिशा-रायसेन : पटेल नगर, खजूरीकलां, पिपलानी, चेतक ब्रिज, बोर्ड आफिस और लिंक रोड-1 होते हुए टीटी नगर स्टेडियम के पास ड्राप एंड गो। पार्किंग एलएलए रेस्ट हाउस में।
- नर्मदापुरम-मंडीदीप : सावरकर सेतु, गणेश मंदिर, मानसरोवर, लिंक रोड-2 और तुलसी नगर होते हुए अटल पथ के पास ड्राप। पार्किंग अंबेडकर पार्क के पास।
- सीहोर-रातीबड़ : भदभदा और भारत माता चौराहे से जवाहर चौक पर ड्राप। पार्किंग माडल स्कूल में।
- मुबारकपुर बायपास : लालघाटी, वीआइपी रोड, पालिटेक्निक और रंगमहल होते हुए कमला नेहरू स्कूल के पास ड्राप। पार्किंग टीटी नगर दशहरा मैदान के आसपास।
- पुराना शहर : भारत टॉकीज, लिली चौराहा, गांधी पार्क और रोशनपुरा होते हुए टीटी नगर स्टेडियम के पास ड्रॉप। पार्किंग लाल परेड मैदान, रविंद्र भवन और खटलापुरा रोड पर।
इन मार्गों पर रहेगा यातायात का दबाव
भदभदा, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, मेनिट-माता मंदिर, रोशनपुरा, 1250 चौराहा, लिंक रोड-1, अपेक्स बैंक और पालिटेक्निक से बाणगंगा मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और दामाद की मौत
आम वाहन चालक इन रास्तों से निकलें
- माता मंदिर से लिंक रोड-2, सेकंड स्टाप, अर्जुन नगर और जेल रोड होकर जाएं।
- भारत माता डिपो से स्मार्ट रोड और पालिटेक्निक होते हुए पुराने शहर की ओर जाएं।
- मेनिट से नेहरू नगर, भदभदा, भारत माता चौराहा और स्मार्ट रोड का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- भोपाल में 600 घर होंगे जमींदोज... 13 तक खाली करने का अल्टीमेटम, 14 नवंबर को चलेगा बुलडोजर