सावधान! एमपी में LPG किल्लत का फायदा उठा रहे ठग, गैस बुकिंग के नाम पर हो रही ठगी की कोशिश, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट
साइबर अपराधियों ने एलपीजी (घरेलू गैस) बुकिंग को ठगी का नया तरीका बना लिया है। पश्चिम एशिया संकट के चलते एलपीजी की आपूर्ति में हो रही देरी और अफवाहों स...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 30 Mar 2026 07:43:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Mar 2026 07:43:45 PM (IST)
एलपीजी आपूर्ति में देरी का डर दिखाकर लूट रहे हैं ठग। (AI से जेनरेट की गई इमेज)HighLights
- एलपीजी आपूर्ति में देरी का डर दिखाकर लूट रहे हैं ठग
- अर्जेंट बुकिंग और डिस्काउंट के झांसे में न आएं उपभोक्ता
- साइबर मुख्यालय ने जारी की 'गैस बुकिंग' सेफ्टी गाइड
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। साइबर अपराधियों ने एलपीजी (घरेलू गैस) बुकिंग को ठगी का नया तरीका बना लिया है। पश्चिम एशिया संकट के चलते एलपीजी की आपूर्ति में हो रही देरी और अफवाहों से लोगों में जो डर पैदा हुआ है, फायदा साइबर ठग उसका उठा रहे हैं। वे अर्जेंट एलपीजी बुकिंग, लिमिटेड स्टॉक, डिस्काउंट ऑफर और गैस कनेक्शन काटे जाने जैसे मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।
साइबर पुलिस मुख्यालय के मुताबिक प्रदेश भर में लोगों को ऐसे बड़ी संख्या में मैसेज भेजे गए हैं। राज्य साइबर मुख्यालय ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साइबर शाखा के एसपी प्रणय नागवंशी ने बताया कि अभी ठगी की जानकारी नहीं मिली, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।
मोबाइल पर आ रहे ऐसे मैसेज
- अर्जेंट एलपीजी बुकिंग, लिमिटेड स्टाक, डिस्काउंट ऑफर, गैस कनेक्शन काटने या बंद करने के।
- फेक लिंक या वेबसाइट पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है।
- एपीके फाइल डाउनलोड या क्यूआर कोड स्कैन कराया जाता है।
- ओटीपी, पिन और बैंक संबंधी व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाती है।
आम लोग क्या करें?
- एलपीजी बुकिंग केवल ऑफिशियल ऐप, वेबसाइट और अधिकृत वितरक के माध्यम से करें।
- भुगतान करने के पहले सत्यता जरूर परखें।
- सिर्फ ऑफिशियल कस्टमर केयर से ही जानकारी लें। संदिग्ध नंबर और मैसेज को ब्लॉक और रिपोर्ट करें।
यह भी पढ़ें- छतरपुर में सरपंच का 'सियासी' खेल... पहले दान की जमीन, फिर कब्जा कर खुद करने लगे खेती
यह नहीं करें?
- अज्ञात लिंक, प्रचार, फारवर्डेड मैसेजों पर क्लिक न करें।
- एसएमएस या वाट्सएप मैसेज में दिए गए पर्सनल मोबाइल नंबर पर काल न करें।
- एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करें।
- ओटीपी, पिन और बैंक डिटेल किसी से साझा नहीं करें।
- वाट्सएप पर आए बुकिंग ऑफर्स पर भरोसा नहीं करें।